Google I/O 2025 इस इवेंट में अपने बहुत से शानदार प्रोडक्ट को लांच किया है जिसे लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन गूगल ने इस बार Veo 3 को लॉन्च किया है। जिससे लोग हैरान हो गए हैं। बता दें कि, Google ने अपनी सबसे शानदार प्रोडक्ट को लांच किया है। जिसमें AI image और वीडियो जेनरेशन टूल image 4 और Veo 3 को लॉन्च किया है।
उनकी सहायता से अब न सिर्फ फोटो और वीडियो का क्लिप बन पाएगा बल्कि Veo 3 के कारण अब ऑटोमेटिक और सटीक ऑडियो भी आसानी से जनरेट हो पाएगा।
क्या है Veo 3 ?
आप सोच रहे होंगे कि Veo 3 क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब AI इसकी सहायता से ऐसा वीडियो बनाएगा जो की पूरी तरह से नेचुरल लगेगा। मतलब कि रियल जो लोगों को वीडियो या फिर ऑडियो माध्यम से अपनी तरफ बांधा रखेगा।
Google Veo 3 – फीचर्स
फीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल का नाम | Google Veo 3 |
मॉडल टाइप | AI Video Generation Model |
मुख्य क्षमताएं | बेहतर मूवमेंट और मोशन हैंडलिंग सीन ट्रांजिशन में स्थिरता वातावरण से बेहतर इंटरैक्शन |
इनपुट सपोर्ट | टेक्स्ट या इमेज |
आउटपुट | वीडियो क्लिप (साथ में ऑटोमैटिक ऑडियो) |
उपलब्धता | Google AI Ultra प्लान के यूजर्स के लिए |
प्लेटफॉर्म्स | Gemini ऐप, Flow (AI फिल्ममेकिंग टूल), Vertex AI (एंटरप्राइज यूजर्स के लिए) |
वर्तमान स्टेटस | बीटा वर्जन में उपलब्ध |
Google ने इस प्रोडक्ट को लेकर यह बताया है कि, Veo 3 अब तक का सबसे स्मार्ट और शानदार मॉडल है। जो किसी भी मूवमेंट को आसानी से कैप्चर करके उस वीडियो और ऑडियो में पूरी तरीके से जान डाल देता है। जिससे कि उसे कोई देखें तो वह पूरी तरह से रियल लगे ना कि रोबोट जैसा।

लेकिन अभी तक यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। Veo 3 मॉडल अभी तक आपको केवल google Ai ultra, Gemini or flow में देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एंटरप्राइज यूजर्स इसे आसानी से Vertex AI ke द्वारा एक्सेस कर सकते हैं।
Veo 3 & Imagen 4 करेगा कमाल
फीचर/टूल | Veo 3 (AI Video Generator) | Imagen 4 (AI Image Generator) |
---|---|---|
उद्देश्य | टेक्स्ट/इमेज से वीडियो बनाना | टेक्स्ट से हाई-क्वालिटी इमेज बनाना |
नए फीचर्स | – इंसान/वस्तु/स्टाइल की इमेज से सीन निरंतरता – पैन, जूम, रोटेशन कैमरा मूवमेंट – फ्रेम एक्सटेंशन – ऑब्जेक्ट जोड़ना/हटाना – लाइट और शैडो ऑटोमैटिक एडजस्ट | – 2K रिज़ॉल्यूशन तक सपोर्ट – हाई डिटेलिंग (फैब्रिक, फर्स, रिफ्लेक्शन आदि) – फोटो-रियलिस्टिक से इलस्ट्रेटिव तक स्टाइल्स |
इनपुट प्रकार | टेक्स्ट + इमेज | टेक्स्ट |
आउटपुट प्रकार | वीडियो क्लिप + ऑडियो | हाई-क्वालिटी इमेज |
उपलब्धता | Gemini App, Flow (बीटा), Vertex AI | केवल बीटा यूज़र्स के लिए (अब तक) |
यूज़र्स के लिए एक्सेस | Google AI Ultra प्लान व एंटरप्राइज यूज़र्स | अभी बीटा, आम यूज़र्स के लिए |
Veo 3 की सबसे खास बात यह है कि यह अब किसी व्यक्ति, वस्तु की फोटो को आसानी से अपलोड करके एक सीन बना सकता है। इसकी सहायता से अब कोई भी चीज आसानी से बनाया जा सकता है। जैसे कि, किसी फ्रेम में किसी चीज को जोड़ना या हटाना आसानी से किया जा सकता है। लाइट शैडो को लेकर भी अब कोई परेशानी नहीं होने वाली है। क्योंकि, इसकी सहायता से अब इसे भी आराम से एडजस्ट किया जा सकता है।
Imagen 4 की सहायता अब फोटो की पहले से भी ज्यादा साफ और क्लियर बनाया जा सकता है। Google ने इसे भी तुरंत लॉन्च किया है। Imagen 4 कि मदद से AI इमेज को आसानी से बनाया जा सकता है। यह हाई क्वालिटी इमेज को भी सपोर्ट कर सकता है। ऐसा होने से ऑडियो और वीडियो बनाने में समय नहीं लगेगा, और तुरंत तैयार हो जायगा।
यह भी पढ़े: Google I/O 2025: अब Google Meet पर लाइव ट्रांसलेशन, स्पेनिश में भी करें बात