---Advertisement---

Your Algorithm फीचर लॉन्च: Instagram फ़ीड का बदल गया नियम!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Instagram END to-END ENCRYPTION

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Instagram ने रील्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है ‘Your Algorithm’। इस फीचर की मदद से यूज़र्स अब अपनी पसंद के मुताबिक़ रील्स फ़ीड को कंट्रोल कर सकेंगे। Instagram पहली बार यूज़र्स को यह अधिकार दे रहा है कि वे खुद चुन सकें कि उन्हें किस तरह का कंटेंट ज्यादा दिखे। तो चलिए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं…

रील्स में दिखेगा आपकी पसंद का कंटेंट

रील्स स्क्रॉल करते समय अब एक नया आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर टैप करके आप ये देख पाएंगे कि Instagram आपको किस-किस टॉपिक में इंटरेस्टेड मानता है। आप इन टॉपिक्स को अपनी इच्छा के अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं। इससे आपकी रील्स फ़ीड पहले से ज़्यादा आपकी पसंद के अनुसार बनेगी।

AI टूल से बदलेगा रिकमेंडेशन सिस्टम

यह फीचर पूरी तरह AI पर आधारित है, लेकिन अब इसके फैसले में यूज़र की राय भी शामिल होगी। आप किसी टॉपिक को ज़्यादा देखना या कम देखना अपने अनुसार चुन सकते हैं। इससे Instagram का रिकमेंडेशन सिस्टम पारदर्शी और आपकी पसंद के अनुरूप हो जाएगी।

Instagram

अभी US में उपलब्ध, जल्द ही दुनिया भर में

Instagram ने इस फीचर को फिलहाल US में इंग्लिश भाषा में शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही यह फीचर अन्य देशों और भाषाओं में भी रोलआउट किया जाएगा। शुरुआत में यह सिर्फ रील्स टैब पर दिखेगा, लेकिन आने वाले महीनों में इसे Explore और Home पर भी जोड़ा जा सकता है।

यूज़र्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब यूज़र्स कंटेंट को देखेंगे के साथ-साथ अपने हिसाब से कंट्रोल भी कर सकेंगे। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रील्स पर अनचाहा कंटेंट देखकर परेशान होते हैं।

यह भी पढ़ें: Facebook ने किया बड़ा बदलाव! नया डिज़ाइन और स्मार्ट सर्च लॉन्च

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment