---Advertisement---

IPL 2026: फ्री में मैच देखने का जबरदस्त तरीका, Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
IPL 2026

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

इन दिनों IPL 2026 मैच चल रहे हैं और इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि मैच आखिर फ्री या सस्ते में कैसे देखा जाए? लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि आप एक रेगुलर रिचार्ज प्लान के साथ इस मैच का मजा फ्री में ले सकते हैं।

जी हां, Jio, Airtel और Vi यूजर्स कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ OTT सब्सक्रिप्शन फ्री में ले सकते हैं, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के साथ ही JioHotstar का फ्री एक्सेस दे रही हैं।

इस बार भी IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है और इसका अलग सब्सक्रिप्शन भी आता है, लेकिन अगर आप सही रिचार्ज प्लान सेलेक्ट करते हैं, तो यही सब्सक्रिप्शन आपको फ्री में मिल सकता है। चलिए जानते हैं कैसे…

Jio के सस्ते IPL 2026 प्लान्स

₹100 वाला प्लान

जियो की तरफ से आने वाला ये एक डेटा-ओनली प्लान है जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही प्लान में 5GB डेटा मिल रहा है। इसके साथ कंपनी प्लान में 1 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।

₹195 वाला प्लान

इसके साथ ही कंपनी एक 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर कर रही है जिसमें कुल 15GB डेटा मिल रहा है। साथ ही प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस मिल रहा है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ये दोनों प्लान तभी काम करेंगे जब आपके मोबाइल नंबर पर कोई पहले से बेस प्लान एक्टिव होगा।

Airtel के सस्ते IPL 2026 प्लान्स

₹100 वाला प्लान

जियो की तरह ही एयरटेल भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा दे रहा है। साथ ही 1 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है।

IPL 2026

₹195 वाला प्लान

वहीं इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 12GB डेटा मिलेगा। प्लान JioHotstar के साथ Airtel Xstream Play का एक्सेस भी दे रहा है।

Vi के सस्ते IPL 2026 प्लान्स

₹44 वाला प्लान

VI के इस प्लान में 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा मिल रहा है, लेकिन खास बात यह है कि इस प्लान में आपको पूरे 30 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

₹101 वाला प्लान

Vi के इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही ये प्लान 5GB डेटा और 1 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Apple Valentine’s Day Sale: Apple ने मचा दी हलचल! ये डील्स देखी तो अभी खरीद लेंगे! अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment