---Advertisement---

Jio का ₹369 रिचार्ज प्लान लॉन्च, 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Reliance Jio 365 Plan

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और सस्ता वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह ₹369 वाला प्रीपेड प्लान कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक इंटरनेट की सुविधा देता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 84 दिनों की वैलिडिटी है। तो चलिए प्लान से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं….

₹369 Jio प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

Jio के इस सस्ते प्लान में यूज़र्स को कॉलिंग, डेटा और SMS तीनों की सुविधा दी जा रही है। यह प्लान डेली हैवी डेटा यूज़ करने वालों के लिए नहीं, बल्कि लिमिटेड इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

डेटा बेनिफिट्स की पूरी जानकारी

₹369 वाले इस जिओ प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। पूरी 84 दिनों की वैलिडिटी में कुल मिलाकर लगभग 42GB डेटा दिया जाता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

Jio

कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हर 28 दिनों में 300 SMS दिए जाते हैं, यानी पूरे 84 दिनों में कुल 900 SMS का फायदा मिलेगा।

Jio Apps का एक्स्ट्रा फायदा

₹369 के इस प्लान के साथ जिओ अपने कुछ लोकप्रिय ऐप्स का एक्सेस भी देता है। यूज़र्स को JioTV और JioSaavn जैसे ऐप्स का फायदा मिल सकता है, जिससे आपके एंटरटेनमेंट का अनुभव और भी ज़्यादा बेहतर हो जाता है।

किन यूज़र्स के लिए बेस्ट है यह प्लान?

यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए सही है जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और WhatsApp जैसे ऐप्स के लिए इंटरनेट चाहिए और जो बजट में 3 महीने की वैलिडिटी चाहते हैं। स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजन और सेकेंडरी सिम यूज़र्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

मेरी राय

Jio का ₹369 वाला 84-दिन का रिचार्ज प्लान कम बजट में लंबी वैलिडिटी देने वाला एक शानदार ऑप्शन है। अगर आपको ज़्यादा डेटा की जरूरत नहीं है और आप सिर्फ बेसिक यूज़ के लिए रिचार्ज तलाश रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ₹100 से कम में कौन-सा मोबाइल रिचार्ज सबसे बेस्ट? Airtel, Jio, Vi, BSNL की पूरी लिस्ट

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment