---Advertisement---

साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के महीने भर वाले बेस्ट प्लान जानें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
IPL 2026

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Reliance Jio: हाल ही में Raghav Chadha ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज सिस्टम को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। उनके अनुसार, यह एक तरह से यूजर्स पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है, क्योंकि महीने के हिसाब से देखें तो हर साल एक एक्स्ट्रा रिचार्ज करना पड़ता है।

उन्होंने कंपनियों से अपील की कि वैलिडिटी को 30 दिन या एक महीने के हिसाब से तय किया जाए, जिससे यूजर्स को सही वैल्यू मिल पाए इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि डेली डेटा का कोटा रात को 12 बजे खत्म हो जाता है, जो गलत है और ग्राहकों का बचा हुआ डेली डेटा का कोटा अगले दिन के लिए कैरी-फॉरवर्ड किया जाए।

निश्चित रूप से यदि ये दोनों मांगे पूरी की जाती है, तो यूजर्स को बहुत फायदा होने वाला है। लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है कि अभी कोई भी 30 दिन या 1 महीने का प्लान उपलब्ध नहीं है। टेलीकॉम कंपनियां पूरे महीने वाले कुछ प्लान देती आई है, जिनकी जानकारी आपके रखना जरूरी है। हम आपके लिए सभी प्रमुख कंपनियों के 30 दिन/1 महीने वाले प्लान एक जगह लेकर आए हैं, ताकि आपको सही ऑप्शन चुनने में आसानी हो।

Airtel के 1 महीने वाले प्लान

Airtel 30 दिन वैलिडिटी के साथ कुछ 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान भी देता है। 1 महीने वाली वैलिडिटी वाले कुल चार प्लान हैं, जिनकी शुरुआत 319 रुपये से होती है। 319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS मिलते हैं। वहीं, 379 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जाता है। एक 429 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है।

सबसे महंगा 609 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 60GB डेटा एक साथ दिया जाता है। इन प्लान्स में Apple Music और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। सभी प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जबकि 319 और 379 रुपये के प्लान में Apple Music मेंबरशिप भी है।

Airtel के 30 दिन वाले प्लान

Airtel 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 589 रुपये और 355 रुपये के प्लान देता है। 589 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा एक साथ मिलता है, जबकि 355 रुपये वाले प्लान में 25GB डेटा दिया जाता है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS के साथ Adobe Express Premium का फायदा मिलता है।

Jio के 30 दिन और 1 महीने वाले प्लान

Jio एक महीने या 30 दिन वाले सीमित प्लान ऑफर करता है। कंपनी के पोर्टल और ऐप पर 319 रुपये और 355 रुपये के Jio प्लान देखने को मिलते हैं।

Jio

319 रुपये वाले Jio प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS मिलता है। कंपनी के अनुसार, 18 महीने के लिए Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है। इसके अलावा JioTV और JioAI क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस भी दिया जाता है।

355 रुपये वाले Jio प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें 25GB डेटा एक साथ दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज के 100 SMS और JioHotstar व 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे भी मिलते हैं।

Vi के 1 महीने वाले प्लान

Vi अपने यूजर्स के लिए 1 महीने की वैलिडिटी वाले तीन प्लास को ऑफर करता है, जिनकी शुरुआत कीमत 218 रुपये से होती है। 218 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डेटा दिया हर है, जबकि 232 रुपये वाले प्लान में 4GB डेटा दिया जाता है। 379 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा और रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल्स और रोज के 100 SMS शामिल हैं।

Vi के 30 दिन वाले प्लान

Vi 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 224 रुपये और 345 रुपये के प्लान ऑफर करता है। बात करें,224 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 4GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं 345 रुपये वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Spam Calls से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं यह आसान तरीका

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment