अगर आपका मौजूदा Jio रिचार्ज प्लान जल्दी डेटा खत्म कर देता है, तो अब कंपनी के डेटा ऐड-ऑन प्लान आपके बहुत काम आ सकते हैं। दरअसल कंपनी Jio के पास ₹70 से कम कीमत में कई ऐसे प्लान हैं, जिनसे आप कम खर्च में ज्यादा डेटा पा सकते हैं। तो चलिए इन डेटा के बारे में विस्तार से जानते हैं…
₹69 का Jio डेटा ऐड-ऑन प्लान
जिओ का ₹69 वाला प्लान उन यूज़र्स के लिए है, जिन्हें कुछ दिनों के लिए एक्स्ट्रा डेटा चाहिए। इस प्लान में 7 दिनों की वैधता के साथ 6GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह प्लान सोशल मीडिया और सामान्य इंटरनेट यूज़ के लिए अच्छा विकल्प है।
₹49 का Jio डेटा पैक
₹49 वाला डेटा ऐड-ऑन प्लान कम समय में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए बनाया गया है। इसमें 1 दिन की वैधता के साथ 25GB डेटा मिलता है। यह प्लान वीडियो स्ट्रीमिंग या भारी डाउनलोड के लिए काफी फायदेमंद है।
₹39 का Jio डेटा ऐड-ऑन
जिओ के ₹39 प्लान में 3 दिनों की वैधता मिलती है। इस दौरान यूज़र्स को कुल मिलाकर अच्छा-खासा डेटा मिलता है, जिससे रोजमर्रा का इंटरनेट इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। कम कीमत में यह एक बैलेंस्ड ऑप्शन है।

₹29 का Jio सस्ता डेटा प्लान
₹29 के डेटा ऐड-ऑन प्लान में 2 दिनों की वैधता के साथ 2GB डेटा मिलता है। जिन यूज़र्स का डेटा अचानक खत्म हो जाता है, उनके लिए यह प्लान एक आसान समाधान है।
₹19 का Jio डेटा पैक
जिओ का ₹19 वाला प्लान सबसे सस्ते विकल्पों में से एक है। इसमें 1 दिन की वैधता के साथ 1GB डेटा दिया जाता है। इमरजेंसी में इंटरनेट की जरूरत पड़ने पर यह प्लान काम आ सकता है।
₹11 का Jio डेटा ऐड-ऑन
₹11 वाला प्लान खास तौर पर शॉर्ट-टर्म जरूरतों के लिए है। इसमें 1 घंटे की वैधता के साथ 10GB डेटा मिलता है। कम समय में ज्यादा डेटा चाहिए हो, तो यह प्लान बेस्ट है।
Jio डेटा ऐड-ऑन प्लान क्यों हैं फायदेमंद?
जिओ के ये सस्ते डेटा ऐड-ऑन प्लान आपके मौजूदा रिचार्ज की वैधता के साथ काम करते हैं। कम कीमत में एक्स्ट्रा डेटा मिलने की वजह से यूज़र्स को बार-बार महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹1 में मिलेगा महीनेभर फ्री कॉलिंग और 60GB डेटा, जानिए पूरा BSNL का ऑफर








