Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडिया (Vi) भारत के टॉप तीन प्राइवेट टेलीकॉम हैं। इन सभी को प्रयोग सबसे ज्यादा होता है।ये ऑपरेटर कई ऐसे प्लान भी देते हैं जो एक जैसे होते हैं। फिलहाल हम एक ऐसे प्लान पर नजर डालेंगे जिसकी बहुत ज्यादा डिमांड रहती है, वो भी लगभग हर समय। जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं, वह कस्टमर्स को रोजाना 1.5GB डेटा देता है। साथ ही इन प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिनों की होती है। आइए देखते हैं तीनों कंपनियों के प्लान की कीमत और बेनिफिट्स।
आपको बता दें कि रिलायंस जियो के प्लान की कीमत एयरटेल और Vi के प्लान से 7.50% कम है। इससे भी अच्छी बात ये है कि यहां बताए गए सभी ऑपरेटरों में जियो का 4G कवरेज सबसे अच्छा है। ऐसे में निश्चित रूप से जियो को शुरू से ही पसंदीदा बनाता है। लेकिन, फिर भी आइए सभी कंपनियों के प्लान्स पर एक नजर डालते हैं।
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: रिलायंस जियो का 799 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो 799 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। प्लान के साथ JioTV और JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। बेशक, इस प्लान में कोई 5G बेनिफिट नहीं है।
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: भारती एयरटेल का 859 रुपये वाला प्लान
भारती एयरटेल 859 रुपये वाला प्लान भी 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में भी यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगा। वहीं, FUP डेटा खत्म होने के बाद यहां भी स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।
एयरटेल का प्लान, भले ही जियो के प्लान से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें आपको 12 महीने की वैलिडिटी वाला Adobe Express Premium भी मिल जाता है, जिसकी कीमत एक साल के लिए 4,000 रुपये है, साथ ही एक रिवॉर्ड्समिनी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जो एयरटेल पेमेंट्स बैंक कस्टमर के लिए काम आएगा।
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया का 859 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया के 859 रुपये वाले प्लान में आपको रोजाना 1.5GB डेटा भी मिलता है। इसके साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं, और इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। साथ ही यूजर्स को बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: तो कौन सा प्लान सबसे अच्छा है?
खास बात यह है कि अलग-अलग प्लान के अलग-अलग फायदा भी हैं। मैं ऐसा इसलिए बोल रही हूं क्योंकि, एयरटेल के पास एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम है, जबकि उसी कीमत पर, Vi के पास ये सभी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ, जियो कवरेज में सबसे अच्छा है, और काफी सस्ता भी है, लेकिन इसमें ज्यादा ऐड-ऑन बेनिफिट्स नहीं हैं। आखिर में, वैल्यू के हिसाब से Jio अच्छा है, लेकिन Airtel और Vi के ऑफर भी वैसे ही हैं। ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह के बेनिफिट्स चाहिए।
लेखक की राय
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea अगर सीधी बात करें तो कीमत के हिसाब से जियो का 799 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती साबित होता है।
एयरटेल अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स देकर प्रीमियम यूज़र्स को आकर्षित करता है।
वहीं Vi डेटा लवर्स के लिए वीकेंड रोलओवर और बिंज ऑल नाइट जैसे फायदे देता है।
आखिर में सही प्लान वही है, जो आपकी जरूरत—कवरेज, डेटा या एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन—से मेल खाता हो।
यह भी पढ़ें: Blackview Xplore 1 ने सबको चौंकाया! नेटवर्क नहीं फिर भी कॉलिंग, 20000mAh बैटरी और 16GB RAM










