अब मोबाइल से लेकर 4 डिवाइस तक एड-फ्री एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। JioHotstar ने अपने यूज़र्स के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स पेश कर दिए हैं। इन नए प्लान्स का मकसद अलग-अलग जरूरतों वाले यूज़र्स को सस्ते दाम में बेहतर स्ट्रीमिंग अनुभव देना है। खास बात यह है कि अब यूज़र्स मोबाइल से लेकर चार स्क्रीन तक कंटेंट देख सकते हैं और Hollywood कंटेंट का भी विकल्प मिल रहा है।
JioHotstar Mobile प्लान की डिटेल
ये किफायती ऑप्शन सिर्फ मोबाइल यूज़र्स के लिए हैं। JioHotstar का Mobile प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो सिर्फ स्मार्टफोन पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इस प्लान की कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। इसमें एक मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि, इस प्लान में विज्ञापन दिखाई देंगे और Hollywood कंटेंट देखने के लिए अलग से ऐड-ऑन लेना होगा।
Super प्लान में क्या मिलेगा?
दो डिवाइस पर एक साथ स्ट्रीमिंग
Super प्लान की कीमत ₹149 प्रति माह है। इस प्लान में यूज़र्स दो डिवाइस पर एक साथ कंटेंट देख सकते हैं। इसमें Hollywood मूवीज़ और वेब सीरीज़ शामिल हैं, लेकिन यह प्लान भी एड-सपोर्टेड है। यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो फैमिली के साथ कंटेंट शेयर करना चाहते हैं।
Premium प्लान की खासियत
Premium प्लान JioHotstar का सबसे महंगा लेकिन सबसे फायदेमंद प्लान है। इसकी कीमत ₹299 प्रति माह है। इस प्लान में चार डिवाइस पर एक साथ स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। ज्यादातर कंटेंट एड-फ्री होता है, हालांकि लाइव स्पोर्ट्स और कुछ लाइव शोज़ में विज्ञापन आ सकते हैं। Hollywood कंटेंट इस प्लान में पूरी तरह शामिल है।

Hollywood कंटेंट के लिए ऐड-ऑन विकल्प
Mobile यूज़र्स के लिए अलग सुविधा उपलब्ध है। अगर आप Mobile प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और Hollywood फिल्में व सीरीज़ देखना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग ऐड-ऑन उपलब्ध है। यह ऐड-ऑन ₹49 प्रति माह, ₹129 प्रति तिमाही और ₹399 प्रति साल में लिया जा सकता है।
नए प्लान्स किन यूज़र्स के लिए लागू
JioHotstar के ये नए प्लान्स मुख्य रूप से नए सब्सक्राइबर्स के लिए लागू किए गए हैं। पुराने यूज़र्स अपने मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होने के बाद नए प्लान्स में शिफ्ट कर सकते हैं।
कौन-सा JioHotstar प्लान आपके लिए सही
अगर आप सिर्फ मोबाइल पर कंटेंट देखते हैं, तो ₹79 वाला Mobile प्लान आपके लिए सबसे सस्ता विकल्प है।
दो डिवाइस पर फैमिली के साथ देखने के लिए Super प्लान बेहतर रहेगा। वहीं, अगर आप चार स्क्रीन और लगभग एड-फ्री अनुभव चाहते हैं, तो Premium प्लान सबसे अच्छा ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें: Airtel का बेस्ट 1.5GB डेली डेटा रिचार्ज प्लान, कीमत और फायदे जानिए










