स्मार्टफोन प्रोसेसर की दुनिया में MediaTek ने नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट MediaTek Dimensity 9500 पेश किया है, जो परफॉर्मेंस, AI और गेमिंग के मामले में Snapdragon 8 Elite Gen 5 को सीधी टक्कर देता हुआ नज़र आ रहा है । इस चिपसेट से चलने वाले पहले स्मार्टफोन Oppo Find X9 और Vivo X300 सीरीज़ होंगे। ये सीरीज इस साल अक्टूबर से लॉन्च होना शुरू हो जाएंगे।
MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट फीचर्स:
MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी सपोर्ट है। इसमें नवीनतम 9वीं पीढ़ी का MediaTek NPU 990 दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को तेज़ और एफिशिएंट बनाता है। इसका CPU स्ट्रक्चर भी दमदार है।
इसमें एक प्राइम कोर 4.21GHz की हाई स्पीड पर काम करता है, साथ ही 3 प्रीमियम कोर 3.50GHz और 4 परफॉर्मेंस कोर 2.70GHz दिए गए हैं। इसका साफ़ है कि यह चिपसेट हैवी मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI पर आधारित एप्लिकेशन्स को बिना लैग के संभाल सकता है।
स्टोरेज के मामले में यह UFS 4.1 सपोर्ट करता है, जो डाटा ट्रांसफर और ऐप लोडिंग तेज़ी से करेगा। इसमें मेमोरी के लिए LPDDR5X RAM का सपोर्ट है, जो हाई स्पीड स्मूथ मल्टीटास्किंग करता है। कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी की ओर बढ़ें तो इसमें Imagiq 1190 ISP दिया गया है, जो 200MP तक के कैमरे को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह 4K 60fps पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग और RAW प्रोसेसिंग को भी हैंडल कर सकता है। यह चिपसेट पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ही कैमरा और कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस को भी फ्लैगशिप लेवल का बनाता है।
CPU और परफॉर्मेंस
MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर में परफॉर्मेंस, गेमिंग, AI और कैमरा चारों पहलुओं को बैलेंस करके रखा गया है। इसमें तीसरी पीढ़ी की CPU आर्किटेक्चर दी गई है, जिसमें सिंगल-कोर पर 32% और मल्टी-कोर पर 17% बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
खास बात यह है कि अल्ट्रा-कोर डिज़ाइन की वजह से यह 55% तक कम पावर खपत करता है और मल्टीटास्किंग के दौरान 30% ज्यादा एफिशिएंसी देता है। यह हैवी ऐप्स और बैकग्राउंड टास्क स्मूथ तरीक़े से मैनेज करेगा।
GPU और गेमिंग
गेमिंग के लिए इसमें नया Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU दिया गया है, जो 33% ज्यादा पीक परफॉर्मेंस और 42% ज्यादा पावर एफिशिएंसी के साथ आता है। यह 120FPS पर रियल-टाइम रे ट्रेसिंग सपोर्ट करता है। साथ ही Unreal Engine 5.6 के MegaLights और 5.5 के Nanite जैसे एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

AI पावर
AI पावर के लिए इसमें Generative AI Engine 2.0 मौजूद है, जो बड़े AI मॉडल्स और LLMs (Large Language Models) को तेजी से प्रोसेस कर सकता है। यह BitNet 1.58-bit सपोर्ट के साथ 3B-parameter LLMs को 100% तेजी से प्रोसेस करता है। साथ ही 128K टोकन लंबे टेक्स्ट या 4K UHD इमेज जेनरेशन जैसे हैवी AI टास्क को भी कम पावर में संभालता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
कैमरा और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Imagiq 1190 ISP है, जो 200MP तक की फोटो और 4K 60fps पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। RAW-domain प्री-प्रोसेसिंग की वजह से बेहतरीन इमेज क्वालिटी देता है। वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट है, जिससे नेटवर्क और डिवाइस कनेक्शन दोनों ही अल्ट्रा-फास्ट और ज्यादा स्टेबल होंगे।
कब आएँगे Dimensity 9500 वाले फ़ोन?
MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलने वाले स्मार्टफोन सबसे पहले Oppo Find X9 सीरीज़ और Vivo X300 सीरीज़ में देखने को मिलेंगे। कंपनी ने Vivo X300 का लॉन्च डेट 13 अक्टूबर को कन्फर्म कर दिया है, जबकि Oppo Find X9 भी इसी महीने मार्केट में आने की उम्मीद है। इसके बाद इस साल की चौथी तिमाही यानी Q4 2025 में कई और फ्लैगशिप एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड्स इस नए प्रोसेसर के साथ अपने मॉडल्स लॉन्च करेंगे। अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच मार्केट में Dimensity 9500 पावर्ड फोन्स देखने की मिलेंगे।
मेरी राय
मुझे लगता है कि MediaTek Dimensity 9500 स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है। अब तक ज़्यादातर लोग फ्लैगशिप लेवल पर Snapdragon को ही मजबूत विकल्प मानते थे, लेकिन यह चिपसेट खेल पलट सकता है। इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और गेमिंग फीचर्स देखकर साफ लगता है कि आने वाले फोन पहले से ज़्यादा पावरफुल होंगे। अगर Oppo Find X9 और Vivo X300 इस प्रोसेसर को सही तरीके से ऑप्टिमाइज़ करते हैं, तो यूज़र्स को शानदार फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : Samsung का One UI 8.5 लीक! क्या Galaxy S26 सीरीज़ के साथ होगा लॉन्च?








