---Advertisement---

अब तक का सबसे स्टाइलिश अपडेट? Nothing OS 4.0 में आए हैरान कर देने वाले फीचर्स! जानें कौन से फोन्स पाएंगे ये अपडेट

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Nothing OS 4.0 अपडेट इमेज क्रेडिट - TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Nothing ने हाल ही में अपने Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.0 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट अब यूज़र्स को पहले से ज़्यादा सिंपल, फंक्शनल और स्टाइलिश एक्सपीरियंस देने वाला है। इसमें नया विज़ुअल इंटरफेस और रीडिज़ाइन्ड लॉक स्क्रीन जोड़ा गया है। क्विक सेटिंग्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसके साथ कैमरा और गैलरी ऐप्स भी अब स्मार्ट और मॉडर्न दिखेंगे। तो चलिए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी आपको विस्तार से समझाते हैं….

Nothing OS 4.0 में क्या होगा खास?

Nothing OS 4.0 में इस बार इसके विज़ुअल और फ़ंक्शनल से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। सबसे पहले बात करें क्विक सेटिंग्स की तो इसे फिर से डिज़ाइन किया गया है, जो अब पहले की तुलना में ज्यादा क्लीन और सिंपल लगती है। साथ ही टॉगल बटन भी बड़े और यूज़र-फ्रेंडली कर दिए गए हैं। इसका नया डार्क मोड भी अपडेट किया गया है।

इसमें बेहतर कॉन्ट्रास्ट और स्लिक विज़ुअल्स मिलेंगे। इसके साथ ही स्क्रीन के ब्राइटनेस स्लाइडर में बदलाव करते हुए इसे ज़्यादा रिस्पॉन्सिव किया है। कंपनी ने Always-On Display के लिए नए ऑप्शन भी जोड़े हैं। Nothing ने नए अपडेट को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो साझा की।

अब मल्टीटास्किंग के लिए दो फ्लोटिंग ऐप आइकॉन का सपोर्ट है, जिससे यूज़र एक साथ दो ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। सॉफ़्टवेयर और सिस्टम लेवल पर ऐप्स को तेज़ और स्मूद तरीके से मैनेज करने वाले बदलाव किए हैं।
कैमरा ऐप को भी एक नए इंटरफेस के साथ पेश किया गया है।वहीं गैलरी ऐप अपग्रेड हुआ है, जिसमे नए कंट्रोल्स, प्रीसेट्स और आसान लेआउट दिए गए हैं। इसके अलावा, Nothing ने एक नया AI यूज़ेज डैशबोर्ड भी जोड़ा है। यह डैशबोर्ड बताएगा कि आपने डिवाइस में कितने AI फीचर्स का इस्तेमाल किया।

Nothing OS 4.0

Nothing OS 4.0 रिलीज़

Nothing ने कन्फर्म किया है कि ओपन बीटा जल्द ही शुरू होगा। सबसे पहले इसे Nothing Phone (3) पर उसके बाद पुराने Nothing और CMF डिवाइस पर रोलआउट किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने साफ़ कर दिया है कि Phone (1) को अब ये अपडेट नहीं मिलेगा, क्योंकि उसका सॉफ़्टवेयर सपोर्ट साइकल पूरा हो चुका है।

मेरी राय

मुझे लगता है कि Nothing OS 4.0 ने अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए यूज़ेबिलिटी और स्टाइल दोनों में बैलेंस बनाया है। इसके नए फ्लोटिंग ऐप आइकॉन और AI यूज़ेज डैशबोर्ड इस बार काफी यूनिक नज़र आते हैं। हालांकि, Phone (1) यूज़र्स के लिए यह थोड़ा निराशाजनक ज़रूर होगा कि वे इस अपडेट का लाभ नहीं उठा सकते। कुल मिलाकर, Nothing यूज़र्स को इस अपडेट के चलते एक ताज़ा और पॉलिश्ड एक्सपीरियंस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : ChatGPT Usage Report: OpenAI की स्टडी में सामने आए टॉप 3 इस्तेमाल

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment