---Advertisement---

One UI 8 अपडेट से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें, इन फोन्स को मिला Samsung का सबसे बड़ा अपडेट!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Samsung One UI 8 Update Rollout इमेज क्रेडिट - TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung ने अपने यूज़र्स को सरप्राइज़ देते हुए One UI 8 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट असल शेड्यूल से पहले ही आ गया है। अभी फिलहाल कोरिया में उपलब्ध है, लेकिन जल्दी ही बाकी देशों में भी पहुंचने वाला है। यह लेटेस्ट Android 16 आधारित अपडेट Galaxy Z Flip5, Z Fold5, Galaxy S23 सीरीज़ के साथ-साथ A55 और A35 जैसे मिड-रेंज फोन्स में भी मिलने लगा है। तो चलिए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं….

किन डिवाइसेज़ को मिला अपडेट ?

Samsung ने इस बार One UI 8 अपडेट कई डिवाइसेज़ के लिए एक साथ रोलआउट करना शुरू किया है। सबसे पहले बात करें तो Galaxy Z Fold5 और 2023 मॉडल्स के Z Flip5 को Android 16 बेस्ड स्टेबल One UI 8 मिल रहा है। इसका साइज बीटा यूज़र्स के लिए लगभग 420MB है और इसका वर्जन नंबर F946NKSU5FYI8 है।

इसके बाद Galaxy S23 सीरीज़ की बारी आती है जिसमें S23, S23+, S23 Ultra और S23 FE शामिल हैं। अगर आप One UI 7 से अपडेट कर रहे हैं तो यह करीब 3.2GB का बड़ा अपडेट है, जबकि बीटा वर्ज़न वाले यूजर्स के लिए इसका साइज लगभग 470MB रखा गया है। इसमें 1 सितंबर का सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है।

One UI 8

वहीं, मिड-रेंज कैटेगरी में भी अपडेट की शुरुआत हो चुकी है। Galaxy A55 और A35 को One UI 8 रोलआउट किया जा रहा है। इसमें A55 के लिए अपडेट का साइज लगभग 1.9GB है और इसकी शुरुआत कोरिया से हो रही है।

इसके अलावा, नए मॉडल्स A36 और A56 को कुछ दिन पहले ही यह स्टेबल अपडेट मिल चुका है। स्मार्टफोन्स के अलावा, Samsung टैबलेट्स को भी यह अपडेट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ में One UI 8 पहले से ही प्री-लोडेड आता है, वहीं Galaxy Tab S10+ पहला ऐसा टैबलेट है जिसे यह अपडेट मिला है।

One UI 8 अपडेट की खास बातें:

One UI 8 अपडेट Android 16 पर आधारित है। यह यूज़र्स को एक नया और बेहतर एक्सपीरियंस देता है। इसमें परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी को मजबूत बनाने के साथ ही सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। डिवाइस को स्मूद और पावर-इफिशियंट तरीक़े से चलाने के लिए मल्टी-टास्किंग और बैटरी मैनेजमेंट में सुधार किया गया है। खास बात यह है कि यह अपडेट टैबलेट और फोल्डेबल्स के लिए भी खास तौर पर ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

मेरी राय

अगर हम तुलना करें तो Samsung का यह अपडेट पॉलिसी Apple iOS से किसी मामले में पीछे नहीं है। Apple जहां सालाना iOS अपडेट देता है, वहीं अब Samsung भी अपने फोन्स को जल्दी और लंबे समय तक सपोर्ट देने की पूरी कोशिश कर रहा है। One UI 8 का रोलआउट शेड्यूल से पहले आना एक सकारात्मक संकेत है। खासकर A सीरीज़ जैसे मिड-रेंज यूज़र्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है क्योंकि पहले ज़्यादातर अपग्रेड सिर्फ फ्लैगशिप तक ही सीमित रहते थे।

यह भी पढ़ें : Energy Book Pro Series: 192Wh बैटरी के साथ Energizer ने तोड़ी लैपटॉप लिमिट्स!

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment