---Advertisement---

OpenAI ने Sora को किया पेड – अब फ्री अनलिमिटेड वीडियो नहीं बनेंगे!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Sora Update इमेज क्रेडिट- TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

AI वीडियो बनाने का दौर शुरू होते ही Sora ने सबको हैरान कर दिया था। कुछ सेकंड में शानदार वीडियो तैयार!
लेकिन अब OpenAI ने बड़ा बदलाव किया है। Sora की फ्री वीडियो लिमिट घटा दी गई है और वीडियो जनरेशन के लिए अब पैसे देने होंगे। तो चलिए पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं…

अब कितने फ्री वीडियो मिलेंगे?

पहले जहां यूज़र्स Sora पर अनलिमिटेड या काफी ज़्यादा वीडियो बना सकते थे, अब OpenAI ने लिमिट लगा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्री यूज़र्स को सिर्फ 30 फ्री वीडियो जनरेशन का मौका मिलेगा। इसके बाद हर 10 वीडियो के लिए करीब $4 (लगभग ₹350) देने होंगे।

क्यों किया गया ये बदलाव?

OpenAI का कहना है कि AI वीडियो बनाने में बहुत ज्यादा सर्वर और कंप्यूटिंग पावर लगती है। हर दिन लाखों यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए फ्री मॉडल को बनाए रखना अब संभव नहीं रहा। कंपनी चाहती है कि Sora एक टिकाऊ प्रोडक्ट बने, जहां फ्री और पेड दोनों तरह के यूज़र्स को संतुलित सुविधा मिले।

क्या ChatGPT Plus यूज़र्स को फायदा होगा?

अगर आपके पास ChatGPT Plus या Teams सब्सक्रिप्शन है, तो आपको थोड़ा फायदा मिल सकता है। ऐसे यूज़र्स को ज्यादा फ्री वीडियो जनरेशन लिमिट दी जाएगी लेकिन लिमिट के बाद उन्हें भी भुगतान करना होगा।

Open AI Update Sora

भविष्य में और बदलाव?

OpenAI आने वाले महीनों में और नियम जोड़ सकता है।
जैसे :
• मशहूर लोगों के लुक-अलाइक वीडियो बनाने पर रोक या शुल्क
• AI वॉटरमार्किंग को और सख़्त बनाना
• कॉपीराइटेड कंटेंट के लिए अतिरिक्त नियम

इसका मतलब है कि AI-जनरेटेड वीडियो पर अब निगरानी और बढ़ेगी।

मेरे विचार

Sora का पेड होना थोड़ा निराशाजनक ज़रूर है, खासकर उन क्रिएटर्स के लिए जो रोज़ नए वीडियो बनाते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो यह समझदारी भरा कदम भी है। AI मॉडल चलाना, ट्रेन करना और सर्वर मेंटेन करना बहुत महंगा होता है।

इसलिए OpenAI का यह नैतिक तरीके से काम के लिए ज़रूरी था। फ्री में सब कुछ देना हमेशा के लिए मुमकिन नहीं होता।

तुलनापहलेअब
वीडियो लिमिटलगभग अनलिमिटेड30 फ्री प्रतिदिन
अतिरिक्त वीडियोफ्री$4 (₹350) प्रति 10 वीडियो
ChatGPT Plus यूज़र्ससामान्य लिमिटथोड़ी ज़्यादा लिमिट
छोटे क्रिएटर्सपूरी तरह फ्रीखर्च बढ़ेगा

अगर आप कभी-कभार वीडियो बनाते हैं, तो शायद यह बदलाव आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगा। लेकिन अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या रोज़ कई वीडियो बनाते हैं, तो अब आपको थोड़ा बजट प्लान करना पड़ेगा।

AI वीडियो का ये दौर तो बस शुरू हुआ है, और आने वाले समय में ऐसे बदलाव आम होंगे। OpenAI का कदम बताता है AI का भविष्य फ्री नहीं, बल्कि स्मार्ट पे वाला होगा।

यह भी पढ़ें: Google जल्द लाएगा Gemini 3 – ChatGPT को मिलेगी टक्कर?

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment