PhonePe Biometric Payment फीचर: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा अपडेट आया है। लोकप्रिय पेमेंट ऐप PhonePe ने UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूज़र अब ₹5,000 तक की पेमेंट बिना UPI PIN डाले, सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से कर पाएंगे।
तो चलिए पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं….
PhonePe Biometric Payment फीचर क्या है?
अब तक UPI पेमेंट करते समय हर बार PIN डालना जरूरी होता था। चाहे अमाउंट छोटा हो या बड़ा प्रोसेस वही रहता था। PhonePe ने इसी स्टेप को छोटा करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जोड़ा है।
इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक सेट है, तो छोटे अमाउंट की पेमेंट सीधे उसी से वेरिफाई हो जाएगी। इससे पेमेंट प्रोसेस तेज़ और ज्यादा स्मूद हो जाता है।
₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन होंगे ज्यादा फास्ट
PhonePe Biometric Payment फीचर खास तौर पर छोटे ट्रांजैक्शन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ₹5,000 तक की पेमेंट के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन जैसे ही अमाउंट इस लिमिट से ऊपर जाएगा, सिस्टम फिर से UPI PIN मांगेगा।
जिसका मतलब सुविधा भी मिलेगी और सिक्योरिटी भी बनी रहेगी।
यूज़र एक्सपीरियंस पर क्या असर पड़ेगा?
रोज़मर्रा के खर्च जैसे दुकान पर QR पेमेंट, दोस्तों को पैसे भेजना, फूड ऑर्डर या लोकल शॉपिंग, इन सब में समय बचेगा। बार-बार PIN डालने की समस्या खत्म हो जाएगी और पेमेंट का फ्लो भी नेचुरल लगेगा।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर PIN छुपाकर डालने का तनाव भी कम होगा और सिर्फ सेंसर टच करने से ही पेमेंट हो जाएगी।
फीचर कैसे एक्टिव होगा?
PhonePe Biometric Payment फीचर ऐप अपडेट के साथ धीरे-धीरे यूज़र्स तक पहुंच रहा है। एक्टिवेशन के दौरान यूज़र को एक बार UPI PIN से कन्फर्म करना होगा, उसके बाद बायोमेट्रिक पेमेंट की अनुमति मिल जाएगी। अगर किसी वजह से फिंगरप्रिंट या फेस पहचान काम नहीं करता, तो बैकअप के तौर पर PIN का विकल्प रहेगा।
Android से शुरुआत, iOS यूज़र्स को इंतज़ार
फिलहाल PhonePe Biometric Payment फीचर पहले Android यूज़र्स के लिए रोलआउट हो रहा है। iPhone यूज़र्स के लिए सपोर्ट बाद में आने की उम्मीद है। कंपनी आमतौर पर ऐसे सिक्योरिटी फीचर चरणों में जारी करती है ताकि सिस्टम स्टेबल रहे।
क्या यह बदलाव बड़ा है?
UPI ने पहले ही भारत में पेमेंट सिस्टम बदल दिया है। अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जोड़कर PhonePe पेमेंट को पहले से ज़्यादा फ्रिक्शन -फ्री बनाना चाहता है। छोटे ट्रांजैक्शन के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है खासकर उन लोगों के लिए जो दिन में कई बार डिजिटल पेमेंट करते हैं।
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन फेल होने पर मिलेगा ₹100 रोज का मुआवजा, RBI ने बनाए सख्त नियम









