---Advertisement---

Spotify HiFi Lossless Audio फीचर का रोलआउट शुरू, मिलेगी शानदार ऑडियो क्वालिटी

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Spotify HiFi Lossless Audio

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Spotify टॉप म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म में से एक है। अब कंपनी फैन्स से किया हुआ एक पुराना वादा पूरा करने जा रही है। दरअसल कंपनी ने Spotify HiFi Lossless Audio फीचर लॉन्च करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह फीचर सिर्फ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है, लेकिन अक्टूबर तक इसे 50 से अधिक देशों में रोलआउट किया जाएगा। आइए पूरी जानकारी विस्तार से समझाते हैं….

किन देशों में शुरू हुआ Spotify HiFi Lossless Audio फीचर?

अभी कंपनी ने Spotify HiFi Lossless Audio फीचर का रोलआउट सिर्फ चुने हुए देशों में शुरू किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चेकिया, डेनमार्क, जर्मनी, जापान, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल, स्वीडन, अमेरिका और UK शामिल हैं। इन देशों के Premium यूज़र्स को अपने ऐप की मीडिया क्वालिटी सेटिंग्स में नया Lossless ऑप्शन दिखाई देने लगेगा।

वहीं भारत समेत बाकी कई देशों में यह अपडेट आने में अभी कुछ हफ़्तों का समय लग सकता है, क्योंकि कंपनी ने अक्टूबर तक इसे 50 से अधिक देशों में धीरे-धीरे रोलआउट करने का प्लान बनाया है।

Spotify HiFi Lossless Audio फीचर की खासियत

कंपनी के इस नए Spotify Lossless HiFi Audio फीचर के चलते अब यूज़र्स को अपने ऐप की सेटिंग्स में एक नया ऑडियो क्वालिटी ऑप्शन मिलेगा। इसमें गाने 24-bit/44.1kHz FLAC फॉर्मेट तक उपलब्ध होंगे। ये पहले के 320kbps Ogg Vorbis की तुलना में ज्यादा बेहतर और डिटेल्ड साउंड क्वालिटी देगा। जिनके पास हाई-एंड हेडफ़ोन या अच्छे ऑडियो सिस्टम मौजूद हैं, वे इस फीचर का सबसे ज़्यादा फ़ायदा उठा सकते हैं। ये इसलिए, क्योंकि ऐसे गियर पर साउंड में मौजूद बारीक अंतर साफ़-साफ़ महसूस किए जा सकते हैं।

क्या Spotify रह गया पीछे?

कंपनी ने भले ही Spotify HiFi Lossless Audio फीचर लॉन्च कर दिया है, लेकिन यह अब भी अपने बड़े प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले थोड़ा पीछे दिखाई देता है। उदाहरण के तौर पर, Apple Music और Tidal पहले से ही 24-bit per 192kHz हाई-रेज़ ऑडियो उपलब्ध करा रहे हैं, जो Spotify की 24-bit per 44.1kHz क्वालिटी से ज़्यादा एडवांस्ड है।

Spotify Lossless Feature

इसके अलावा देखा जाए तो जहाँ Apple और Amazon Music जैसे प्लेटफ़ॉर्म Spatial Audio यानी 3D साउंड एक्सपीरियंस पहले से दे रहे हैं, वहीं Spotify में अभी यह सुविधा मौजूद नहीं है। सबसे बड़ी दिक़्क़त यह भी है कि कंपनी इस फीचर को सभी देशों में एक साथ उपलब्ध नहीं करा रही, बल्कि धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। जिसके चलते कई यूज़र्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए कम से कम एक महीने या उससे भी ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

क्यों कहा जा रहा है ‘Too Little, Too Late’?

आपको बता दें, Spotify ने यह फीचर 2021 में अनाउंस किया था, लेकिन Apple Music फ्री में Lossless और Spatial Audio देकर आगे बढ़ गया था। इसी वजह से Spotify ने इसे सालों तक रोक दिया। अब जाकर यह लॉन्च हुआ है। लोगों का मानना है कि कंपनी ने काफी देर कर दी है।

Spotify HiFi Lossless Audio फीचर का रोलआउट भले ही देर से आया हो, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा अपडेट माना जा है। अगर आपके पास प्रीमियम ऑडियो गियर है और आप हाई म्यूज़िक क्वालिटी का आनंद उठाना चाहते हैं तो ज़रूर ट्राय करें। लेकिन फिर भी ऑडियो और हायर रेजोल्यूशन की कमी के कारण यह अब भी Apple Music और Tidal से पीछे है।

यह भी पढ़ें : Spotify ने लॉन्च किया इन-ऐप Messaging, म्यूजिक लवर्स के लिए बड़ा बदलाव! जानें इसके बड़े फायदे

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment