UGREEN Nexode Pro Power Bank: UGREEN ने अपना नया Nexode Pro Power Bank ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक खासतौर पर हाई-पावर डिवाइसेज़ के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 25000mAh की बड़ी बैटरी और 200W तक का पावरफुल आउटपुट मिलता है, जिससे स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप भी आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं। आइए पॉवर बैंक से जुड़े फीचर्स और कीमत के बारे के विस्तार से बताते हैं….
कीमत क्या है और कहाँ मिलेगा?
UGREEN Nexode Pro Power Bank को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत करीब €99.99 (लगभग ₹10,500) रखी गई है। कुछ देशों में यह £89.99 (करीब ₹11,000) की कीमत पर उपलब्ध है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता
UGREEN Nexode Pro Power Bank में 25000mAh (90Wh) की हाई-कैपेसिटी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह iPhone जैसे स्मार्टफोन को कई बार और MacBook Air जैसे लैपटॉप को 1 बार से ज्यादा चार्ज करने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 200W का फास्ट आउटपुट है, जो इसे बाकी पावर बैंक्स से अलग बनाता है।

पोर्ट्स और बिल्ट-इन केबल
UGREEN Nexode Pro में दो बिल्ट-इन USB-C केबल दिए गए हैं, जिससे अलग से केबल रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा इसमें एक USB-C और एक USB-A पोर्ट भी मिलता है। यानी एक साथ 4 डिवाइसेज़ को चार्ज किया जा सकता है।
TFT स्मार्ट डिस्प्ले
इस पावर बैंक में TFT डिस्प्ले भी दिया गया है, जो बैटरी प्रतिशत, आउटपुट पावर, वोल्टेज और रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस दिखाता है। इससे यूज़र्स को चार्जिंग की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है।
किसके लिए है यह पावर बैंक?
UGREEN Nexode Pro Power Bank उन सभी यूज़र्स के लिए बेहतरीन है जो ट्रैवलिंग, ऑफिस वर्क, या लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को एक ही पावर बैंक से फास्ट चार्ज करना चाहते हैं। हाई आउटपुट और बड़ी बैटरी इसे प्रीमियम कैटेगरी में मजबूत विकल्प बनाती है।
यह भी पढ़ें: बिजली का बिल आधा! BEE 2026 वाला LG Essential Series AC भारत में लॉन्च










