Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया और सस्ता प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी का यह नया प्लान कम कीमत में कॉलिंग और लिमिटेड डेटा की जरूरत रखने वालों के लिए शानदार है। Vi का यह रिचार्ज प्लान 140 रुपये की कीमत में आता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। आइए प्लान से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं…
28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायदे
Vi के 140 रुपये वाले इस प्लान में यूज़र्स को पूरे 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही कंपनी इस प्लान में कुल 2GB डेटा भी ऑफर कर रही है, जिसे यूज़र पूरी वैधता के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस रिचार्ज में 300 SMS भी मिलते हैं, जिससे बेसिक कम्युनिकेशन की जरूरत आसानी से पूरी हो जाती है।
सभी यूज़र्स के लिए नहीं है यह प्लान
ध्यान देने वाली बात यह है कि Vi का यह 140 रुपये वाला प्लान सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। यह एक स्पेशल ऑफर है, जो खास तौर पर कुछ चुनिंदा फीचर फोन यूज़र्स के लिए पेश किया गया है। जिन ग्राहकों ने HMD या Nokia के कुछ खास मॉडल के फोन के साथ Vi सिम एक्टिवेट किया है, वही इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

क्यों खास है Vi का 140 रुपये वाला प्लान
मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियों के ज्यादातर प्रीपेड प्लान 199 रुपये या उससे ज्यादा कीमत में आते हैं। ऐसे में Vi का 140 रुपये का यह रिचार्ज उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और थोड़ा-बहुत डेटा चाहिए। यह प्लान अलग इसलिए है क्यूँकि इसमें कम कीमत में 28 दिन की वैधता मिलती है।
किन यूज़र्स के लिए बेहतर है यह रिचार्ज
यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं या फिर फीचर फोन यूज़र हैं। जिन ग्राहकों को ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और जो सिर्फ कॉलिंग व जरूरी मैसेजिंग के लिए सिम रखते हैं, उनके लिए यह Vi प्लान एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹11 में मिलेगा धमाकेदार डेटा, जानिए Jio का ये सीक्रेट प्लान








