---Advertisement---

Vi का न्यू ईयर तोहफा: 96 दिन की फ्री वैधता, आधा साल बिना रिचार्ज

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
BSNL Bharat Connect 26 Plan Discontinued

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

नए साल की शुरुआत से पहले Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड यूज़र्स को बड़ी राहत दी है। कंपनी दो खास रिचार्ज प्लान्स पर 96 दिन की एक्स्ट्रा वैधता दे रही है। इस ऑफर के साथ इन प्लान्स की कुल वैधता बढ़कर 180 दिन यानि करीब 6 महीने हो जाती है।

किन Vi प्लान्स पर मिल रहा है ये फायदा?

Vi का यह न्यू ईयर ऑफर फिलहाल ₹548 और ₹849 (या ₹859) वाले प्रीपेड प्लान्स पर दिया जा रहा है। इन दोनों प्लान्स में यूज़र्स को बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए ज्यादा दिनों की वैधता मिल रही है।

₹849/₹859 वाला Vi डेटा + कॉलिंग प्लान

इस प्लान में कंपनी रोजाना इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर बेनिफिट्स दिए गए हैं।

इसमें यूज़र्स को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। न्यू ईयर ऑफर के तहत इस प्लान की कुल वैधता 180 दिन हो जाती है, जो लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए सस्ता है।

₹548 वाला Vi वॉयस-ओनली प्लान

अगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो Vi का ₹548 वाला प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Vi

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 7GB डेटा, और 1000 SMS दिए जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि ऑफर के बाद इस प्लान की वैधता भी 180 दिन हो जाती है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

क्यों खास है Vi का यह न्यू ईयर ऑफर?

आज के समय में लंबे समय की वैधता वाले प्लान काफी महंगे हो गए हैं। ऐसे में Vi का यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो अपना नंबर लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं। खासतौर पर सेकेंडरी सिम, सीनियर सिटिज़न्स और कम डेटा यूज़ करने वालों के लिए यह डील काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

कब तक मिलेगा यह ऑफर?

Vi का यह न्यू ईयर ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप लंबे समय की वैधता वाला प्लान लेना चाहते हैं, तो जल्द रिचार्ज करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: BSNL का 365 दिन वाला प्लान: सालभर रिचार्ज की छुट्टी

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment