Vi Rs 44 Prepaid Plan: Vodafone Idea (Vi) ने क्रिकेट फैंस के लिए एक नया और शानदार वाला सस्ता प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी का ₹44 वाला यह डेटा वाउचर उन सभी यूज़र्स के लिए खास तौर पर लाया गया है जो कम कीमत में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं और T20 वर्ल्ड कप के मैच लाइव देखना चाहते हैं।
₹44 Vi प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
Vi के इस Vi Rs 44 Prepaid Plan में यूज़र्स को 1GB डेटा दिया जाता है। इस डेटा की वैधता 1 दिन की होती है। हालांकि, इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा डेटा नहीं बल्कि इसके साथ मिलने वाला 1 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है।
JioHotstar सब्सक्रिप्शन का बड़ा फायदा
Vi Rs 44 Prepaid Plan वाले Vi वाउचर के साथ मिलने वाला JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन पूरे 30 दिनों तक वैध रहता है। यानी डेटा खत्म होने के बाद भी यूज़र JioHotstar ऐप पर कंटेंट देख सकते हैं, बशर्ते उनके पास इंटरनेट का दूसरा साधन मौजूद हो।
किन यूज़र्स के लिए है यह प्लान?
Vi का यह सस्ता डेटा वाउचर उन यूज़र्स के लिए काफ़ी फायदेमंद है जो पहले से किसी बेस प्रीपेड प्लान पर हैं और सिर्फ OTT सब्सक्रिप्शन चाहते हैं। यह प्लान खासकर क्रिकेट प्रेमियों और कम बजट में एंटरटेनमेंट ढूंढने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है।

ध्यान देने वाली जरूरी बात
Vi Rs 44 Prepaid Plan सिर्फ डेटा वाउचर है। इसका मतलब यह है कि इससे कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलेगी। इस प्लान का लाभ उठाने के लिए यूज़र का मौजूदा Vi बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है।
क्या लेना चाहिए Vi का ₹44 प्लान?
अगर आप कम कीमत में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन चाहते हैं और T20 वर्ल्ड कप या अन्य स्पोर्ट्स कंटेंट देखना चाहते हैं, तो Vi Rs 44 Prepaid Plan एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, ज्यादा डेटा की जरूरत वाले यूज़र्स के लिए यह प्लान सीमित साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Jio Airtel OTT Recharge Plans: Jio और Airtel के बेस्ट डेटा पैक, OTT बेनिफिट्स के साथ








