Advanced Device Protection: जैसे कि, आप सभी को पता है कि इन दिनों AI का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है और इस दौर में साइबर अपराधी भी अब इसका प्रयोग करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैसे कि, बैंकिंग फ्रॉड, फिशिंग लिंक और फर्जी एप्स के जरिए लोगों के पैसे और पर्सनल डेटा को आसानी से चुराया जा रहा है। ऐसे में Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल एक खास सेफ्टी फीचर ऑफर करता है जिसके बारे में आज भी काफी कम लोग जानते हैं।
जी हां, इस फीचर का नाम Advanced Device Protection है जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। ये फीचर Android सिस्टम में मौजूद एक मजबूत सिक्योरिटी लेयर बना देता है, जो फोन और उससे जुड़े गूगल अकाउंट को एक्स्ट्रा सेफ्टी देता है।
क्या है एडवांस्ड डिवाइस प्रोटेक्शन?
दरअसल, Android में मिल रहा ये एक एडवांस सिक्योरिटी मोड है। इसे ऑन करने के बाद फोन की सेफ्टी कई लेवल्स पर मजबूत हो जाती है। डेटा एन्क्रिप्शन से लेकर एप इंस्टॉलेशन कंट्रोल तक, ये फीचर डिवाइस को हैकिंग और डिजिटल ठगी से बचाने में आपकी बहुत ज्यादा सहायता कर सकता है।
कैसे काम करता है Advanced Device Protection?
अनजान एप्स की एंट्री बंद
अगर आप इस मोड को ऑन कर देते हैं तो Google Play Store के बाहर से कोई भी APK फाइल आपके फोन में इंस्टॉल नहीं होगा। ऐसा कई बार देखा गया है कि साइबर अपराधी अक्सर फर्जी APK फाइल भेजकर ही लोगों के फोन पर अटैक करते हैं और उनमें मैलवेयर भी डाल देते हैं। यह सेटिंग आपको ऐसे खतरों से आसानी से बचा सकती है।
फर्जी वेबसाइट और लिंक से सेफ्टी

फिशिंग स्कैम में लोगों को नकली वेबसाइट्स पर ले जाया जाता है लेकिन अगर ये मोड अभी तक ऑन है तो Google Chrome और Gmail में एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर ऐड हो जाती है, जो सस्पीशियस लिंक, खतरनाक अटैचमेंट और फर्जी साइट्स को पहचानकर पहले ही ब्लॉक कर देता है।
Advanced Device Protection: फोन चोरी में सेफ्टी
अगर आपने इस मोड को ऑन कर दिया है तो चोर आपके डिवाइस को आसानी से फैक्ट्री रीसेट नहीं कर पाएगा। इससे डिवाइस में मौजूद डेटा भी सेफ रहेगा और एक्सेस करना कठिन हो जाएगा। इसके अलावा ये मोड आवश्यकता पड़ने पर 2G नेटवर्क को भी आसानी से ब्लॉक कर सकता है।
ऑटोमैटिक एक्टिवेशन
इतना ही नहीं अगर फोन लगातार तीन दिनों तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो ये मोड अपने आप एक्टिव हो सकता है। जिसके बाद डिवाइस का डेटा खुद से एन्क्रिप्ट हो जाता है, जिससे कोई भी बिना परमिशन एक्सेस नहीं कर पाएगा।
Advanced Device Protection कैसे करें ऑन?
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाना होगा।
फिर Security & Privacy ऑप्शन पर टैप करना है।
इसके बाद Advanced Protection या Device Protection सेक्शन को ओपन करना होगा।
इधर से अब सामने दिख रहे टॉगल को ऑन करना है।
लेखक की राय
- आज के डिजिटल दौर में सिर्फ स्मार्टफोन रखना ही काफी नहीं, उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है।
- Advanced Device Protection जैसे फीचर हर Android यूजर को तुरंत ऑन कर लेने चाहिए।
- थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई और निजी डेटा को बचा सकती है।
- याद रखिए, साइबर दुनिया में लापरवाही सबसे बड़ा जोखिम है।
यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल










