---Advertisement---

WhatsApp About फीचर हुआ अपडेट, अब 24 घंटे तक शेयर कर सकेंगे छोटे टेक्स्ट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
WhatsApp

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

WhatsApp ने अपने नए शानदार फीचर को अपने ढंग ने अपडेट कर दिया है। देखा जाए तो, पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ‘About’ फीचर को नया रूप दे दिया है, जिससे यूजर अब 24 घंटे तक चलने वाले छोटे टेक्स्ट अपडेट पोस्ट कर सकते हैं। ये अपडेट इंडिविजुअल चैट्स के टॉप पर, प्रोफाइल व्यू में और क्विक-रिप्लाई ऑप्शन के तौर पर दिखाई देगा।

खास बात यह है कि, ये नया डिजाइन एक दम Instagram Notes जैसा लगता है और ये यूजर को क्विक थॉट्स या अपडेट शेयर करने को देता है। हालांकि,यूजर आसानी से तय कर सकता हैं कि उनका About status कौन कौन देख सकता है। इसे सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर किया जा सकता है या प्राइवेसी सेटिंग्स से लिमिट भी किया जा सकता है।

WhatsApp का क्या है नया अपडेट?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, WhatsApp का अबाउट फीचर ज्यादा जगहों पर नजर आने वाला है। वहीं, एक ब्लॉग पोस्ट में, WhatsApp ने ऑफिशियली यह दावा कर दिया है कि, वह अपने About फीचर को ‘फिर से ला रहा है और पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर बना रहा है’।

वहीं, यह अपडेटेड फीचर यूजर को छोटे, कैज़ुअल स्टेटस अपडेट शेयर करने को देता है ताकि, उनके कॉन्टैक्ट्स को यह पता चले कि वे काम में हैं, ट्रैवल कर रहे हैं या बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। WhatsApp यूजर अपने About अपडेट में टेक्स्ट या इमोजी को आसानी से जोड़ सकते हैं।

रीडिजाइन किया गया About status अब इंडिविजुअल चैट्स के टॉप और यूजर की प्रोफाइल दिखाई देगा, और कॉन्टैक्ट्स इस पर टैप कर सीधा रिप्लाई आसानी कर सकते हैं। Instagram Notes की तरह, हर About अपडेट 24 घंटे बाद अपने आप हट जाएगा।

लेकिन यूजर चाहें तो टाइमर को कम या ज्यादा भी सेट कर सकता हैं। टाइम सेटिंग बदलने के लिए Settings में जाकर Set About पर टैप करना होगा, जहां यूजर तय कर सकते हैं कि About कब डिसअपीयर होगा।

प्राइवेसी आपके हाथों में ?

WhatsApp

हालांकि, Meta के इस प्लेटफॉर्म में यूजर ये भी चुन सकते हैं कि उनका About status कौन देख सकता है। जी हां, क्योंकि वे सिर्फ कॉन्टैक्ट्स को चुन सकते हैं या प्राइवेसी सेटिंग्स के जरिए विजिबिलिटी को भी बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ WhatsApp ने यह भी कहा है कि ये फीचर इस हफ्ते से सभी मोबाइल यूजर के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

WhatsApp ने जोड़ा है Apple Watch ऐप

देखा जाए तो, पिछले दिनों कई और फीचर्स भी ऐप में जोड़े गए हैं। इसी महीने WhatsApp ने Apple Watch ऐप एड किया है, जो Apple Watch Series 4 और उसके बाद के मॉडल्स पर उपलब्ध होता है। इसके अलावा WhatsApp Web और Mac पर Media Hub फीचर को भी रोल आउट किया गया है, जिससे शेयर किए गए कंटेंट को आसानी से मैनेज किया जा सके।

आगे WhatsApp iOS पर मल्टी-अकाउंट सपोर्ट भी टेस्ट कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी साइबरअटैक्स से बचाव के लिए नई स्ट्रिक्ट अकाउंट के सेटिंग्स पर भी काम कर रही है। इतना ही नहीं, WhatsApp यूजरनेम-बेस्ड सर्च और कॉलिंग फीचर भी लाने की तैयारी कर रहा है, जो किसी आने वाले अपडेट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

लेखक की राय

WhatsApp का नया About फीचर यूजर्स को छोटा, इंस्टाग्राम-स्टाइल अपडेट शेयर करने की सुविधा देता है, जिससे ऐप और भी इंटरैक्टिव हो गया है। 24 घंटे वाले ये स्टेटस चैट और प्रोफाइल पर तुरंत नजर आते हैं और प्राइवेसी भी पूरी तरह यूजर के हाथ में है। यह बदलाव दिखाता है कि WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि एक्सप्रेशन और क्विक अपडेट शेयर करने का प्लेटफॉर्म बन रहा है।

यह भी पढ़ें: Mobile Phones Under 20000: अगर आपको भी चाहिए 20,000 में सबसे दमदार फोन, तो यहां जानें कौन है नंबर 1?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment