---Advertisement---

WhatsApp का कमाल फीचर: बिना नंबर सेव किए भी कर सकेंगे चैटिंग, जानें आसान तरीका

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
WhatsApp

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं तो आपके लिए यह फीचर काफी शानदार हो सकता है। कई बार हमें लोकेशन भेजने के लिए या कोई जानकारी देने के लिए अनजान लोगों को WhatsApp पर मैसेज करना पड़ता है।

ऐसे में हर बार नंबर सेव करना बहुत झंझट का काम लगता है, खासकर जब किसी अनजान व्यक्ति को तुरंत मैसेज करना हो। लेकिन हम आपको ऐसी आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे बिना नंबर सेव किए भी सीधे चैट शुरू की जा सकती है। यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि रोजमर्रा के काम को भी काफी आसान बना देता है।

खुद की चैट से खुल जाएगा नया चैट बॉक्स

इस ट्रिक का सबसे आसान तरीका है अपनी ही WhatsApp चैट का प्रयोग करना। इसके लिए पहले उस नंबर को कॉपी करें जिस पर आपको कोई मैसेज भेजना है। इसके बाद WhatsApp खोलकर अपनी ही चैट यानी You या My Number पर जाएं और वहां उस नंबर को पेस्ट करके भेज दें। जैसे ही नंबर ब्लू लिंक में बदलता है, उस पर क्लिक करते ही सीधे उस नंबर की चैट विंडो खुल जाती है और आप तुरंत मैसेज भेज सकते हैं

बिजनेस और डेली यूज में बेहद फायदेमंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो रोजाना कई अनजान नंबरों से बातचीत करते हैं। जैसे ऑनलाइन डिलीवरी, कस्टमर सपोर्ट या सर्विस से जुड़े कुछ लोग। इससे फोन में अनावश्यक कॉन्टैक्ट सेव करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती और काम भी तेजी से हो जाता है। लोकेशन शेयर करना हो, डॉक्यूमेंट भेजना हो या तुरंत जवाब देना हो, यह ट्रिक हर स्थिति में काम आती है।

WhatsApp

लिंक के जरिए भी कर सकते हैं डायरेक्ट चैट

अगर आप चाहें तो WhatsApp लिंक के जरिए भी बिना नंबर सेव किए चैट को आसानी से शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए एक खास URL बनाना होता है, जिसे ब्राउजर में खोलने पर सीधे चैट विंडो खुल जाती है। देखा जाए तो, यह तरीका थोड़ा टेक्निकल होगा, लेकिन कई यूजर्स इसे भी प्रयोग करते हैं। फिर भी, आसान और जल्दी काम करने के लिए अपनी चैट वाला तरीका सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सरल माना जा रहा है।

लेखक की राय

WhatsApp का यह तरीका छोटा है लेकिन बेहद काम का है।
बार-बार नंबर सेव करने की झंझट से बचाकर यह समय और स्टोरेज दोनों बचाता है।
डेली यूज और प्रोफेशनल काम करने वालों के लिए यह एक स्मार्ट हैक साबित हो सकता है।
अगर आप तेजी और सुविधा चाहते हैं, तो यह ट्रिक जरूर अपनानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment