---Advertisement---

WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, आपकी चैट रहेगी पूरी तरह सुरक्षित

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
WhatsApp

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

जैसे कि, आप सभी को पता है कि, WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। WhatsApp का उपयोग एंड्रॉयड फोन से लेकर, आईफोन, लैपटॉप और टैबलेट आदि में आसानी से किया जाता है। आज के समय में वॉट्सऐप मैसेज भेजने के अलावा, ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो आदि साझा करने की सुविधा भी देती है।

ऐसे में अगर आपने किसी दोस्त या करीबी के साथ कोई मीडिया या दस्तावेज साझा किया था और अब कुछ समय बाद उसे खोजना है तो वो चैट में बैकअप के तौर पर स्टोर रहता है। हालांकि, इसके लिए आपको लगातार WhatsApp चैट का बैकअप रखना पड़ता है। अगर बैकअप नहीं किया तो भी आप उस चैट पर एक्सेस नहीं पा सकेंगे।

WhatsApp यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री को गूगल अकाउंट के जरिए बैकअप करने की सुविधा मिलती है। देखा जाए तो, इस फीचर के जरिए आप मैसेज, फोटो, वीडियो और अन्य दस्तावेजों को आसानी से सेव कर सकते हैं और दूसरे डिवाइस में स्विच करते समय रीस्टोर भी कर सकते हैं। इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए एक्टिव गूगल अकाउंट की जरूरत और गूगल ड्राइव में स्टोरेज की जरूरत होती है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप WhatsApp मैसेज का गूगल अकाउंट के जरिए बैकअप कर सकते हैं।

WhatsApp बैकअप कैसे करें सेट

  • सबसे पहले आपको थ्री वर्टिकल डॉट पर टैप करना है
  • उसके बाद सेटिंग्स में जाना है और चैट्स पर टैप करना है।
  • चैट बैकअप पर टैप करना है, फिर बैकअप टू Google अकाउंट पर टैप करना है।
  • नेवर या ओनली वेन आई टैप “बैकअप” पर टैप करने पर के अलावा किसी शेड्यूल का चयन करना है।
  • अब उस Google अकाउंट का चयन करना है, जिसमें आप अपनी चैट का बैकअप लेना चाहते हैं।
  • अगर आपका Google अकाउंट कनेक्टेड नहीं है तो प्रॉम्प्ट आने पर ऐड अकाउंट पर टैप करना है और अपनी लॉगिन की जानकारी दर्ज करनी है।
  • बैकअप लेने के लिए मोबाइल डाटा का उपयोग करके बैकअप लें पर टैप करना है और उस नेटवर्क का चयन करना है, जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं।
WhatsApp

बैकअप से लिंक अपने Google अकाउंट को कैसे बदलें

  • सबसे पहले आपको थ्री वर्टिकल डॉट पर टैप करना है और उसके बाद सेटिंग्स में जाना है।
  • फिर चैट में जाने के बाद चैट बैकअप और फिर Google अकाउंट पर टैप करना है।
  • अपना Google अकाउंट जोड़ने के लिए ऐड अकाउंट पर टैप करना है।
  • अपने Google अकाउंट में साइन इन करने के लिए स्क्रीन पर दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करना है।
  • बैकअप पर टैप करन है और अपनी चैट को नए Google अकाउंट में बैकअप करने के लिए समय का चयन करना है।

लेखक की राय

WhatsApp का चैट बैकअप फीचर यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। इसके जरिए आप अपने जरूरी मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं और फोन बदलने पर भी आसानी से उन्हें वापस पा सकते हैं। गूगल अकाउंट के माध्यम से बैकअप लेने की प्रक्रिया काफी आसान है और यह आपकी चैट हिस्ट्री को सुरक्षित रखने में मदद करती है। इसलिए बेहतर होगा कि यूजर्स समय-समय पर अपनी WhatsApp चैट का बैकअप लेते रहें, ताकि किसी भी जरूरी डेटा के खोने का खतरा न रहे।

यह भी पढ़ें: iPhone 16e Price Drop: दिसंबर में सबसे सस्ता हुआ iPhone 16e, यहां देखें नया रेट

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment