WhatsApp कथित तौर पर एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जी हां आप सही सुन रहे हैं। देखा जाए तो, यूजर्स उन लोगों को भी मैसेज भेज पाएंगे, जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है। गेस्ट चैट फीचर उन लोगों को एक सुरक्षित वेब लिंक के जरिए चैट में शामिल कर सकते है। जो भी लोग WhatsApp उपयोग नहीं करते हैं। इससे WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत खत्म हो जाती है। यह चैट एन्क्रिप्शन की तैयार करने के लिए एक यूनिक आइडेंटिफायर का उपयोग करती है, जिससे सामान्य चैट के समान एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहता है। आइए वॉट्सऐप गेस्ट चैट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp गेस्ट चैट फीचर कैसे करता है काम
फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स गेस्ट चैट फीचर का उपयोग कर सकते हैं। यह संबंधित ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा अपडेट के साथ मौजूद है। यह प्लेटफॉर्म एक अस्थायी गेस्ट सेशन को तैयार कर सकता है जो रिसिवर को अकाउंट बनाने की जरूरत के बिना बेसिक मैसेज भेजने की सुविधा देता है।
गेस्ट चैट के जरिए गेस्ट किसी शेयर्ड लिंक या इन्वाइट के जरिए चैट में शामिल हो सकते हैं। कंवर्सेशन में शामिल होने के बाद WhatsApp पर साइन अप किए बिना ही चैट में मैसेज भेज और पा सकते हैं। ऐसे यूजर्स के साथ चैट में गेस्ट लेबल लगा होगा। इससे यह आसानी से पहचान होगी कि प्रतिभागी का रजिस्टर्ड अकाउंट नहीं है।
WABetaInfo के अनुसार, यूजर्स इन्वाइट ए फ्रेंड सेक्शन से या ऐप के कॉन्टैक्ट लिस्ट के नीचे से लिंक को आसानी से तैयार कर सकते हैं। लिंक बनने के बाद एसएमएस के जरिए भेजा जा सकता है। इसे कॉपी करके ईमेल या अन्य मैसेजिंग ऐप्स जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यूजर्स लिंक को मोबाइल या डेस्कटॉप ब्राउजर पर भी खोल सकता है। गेस्ट चैट में ग्रुप चैट, मीडिया शेयरिंग या फोटो, वीडियो, दस्तावेज, जीआईएफ, स्टिकर और वॉइस मैसेज जैसे अटैचमेंट की सुविधा नहीं मिलती है। इसके अलावा वॉइस और वीडियो कॉल भी सुविधा भी नहीं हैं।

WABetaInfo के मुताबिक, गेस्ट चैट को भी सामान्य वॉट्सऐप अकाउंट की तरह ही ब्लॉक किया जा सकता है। देखा जाए तो, गेस्ट चैट प्लेटफॉर्म की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी बरकरार रखती है। जब कोई गेस्ट चैट में शामिल होता है तो WhatsApp Web एक यूनिक आईडेंटिफायर को भी जनरेट करता है जिसका उपयोग उस चैट के लिए एन्क्रिप्शन की बनाने में होता है।
WABetaInfo के अनुसार, गेस्ट चैट 10 दिनों के बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। अगर चैट एक्सपायर हो जाती है तो इन्वाइट करने वाले व्यक्ति को उस व्यक्ति के साथ मैसेज भेजने के लिए एक नया इन्वाइट लिंक बनाना होगा।
लेखक की राय
WhatsApp का आने वाला गेस्ट चैट फीचर मैसेजिंग को और आसान बना सकता है, क्योंकि अब बिना अकाउंट वाले लोगों से भी बातचीत संभव होगी। सुरक्षित वेब लिंक के जरिए चैट में शामिल होने का विकल्प यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है। हालांकि गेस्ट चैट में कॉलिंग और मीडिया शेयरिंग जैसी कुछ सीमाएं रहेंगी। फिर भी यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो बिना ऐप इंस्टॉल किए या अकाउंट बनाए जल्दी से बातचीत करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: अब और भी किफायती! Motorola Edge 50 Pro मिल रहा ₹12,000 डिस्काउंट के साथ








