WhatsApp ने अपना नया अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें कॉल, चैट और AI फीचर्स को बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया गया है। इस अपडेट का मकसद यूज़र्स को तेज, आसान और क्रिएटिव मैसेजिंग अनुभव देना है। आइए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं….
मिस्ड कॉल मैसेज फीचर
अब अगर आपकी कॉल किसी ने रिसीव नहीं की, तो आप तुरंत वॉइस या वीडियो नोट भेज सकते हैं। यह फीचर वॉइसमेल जैसा काम करता है, लेकिन सीधे चैट में। इससे यूज़र्स को मिस्ड कॉल का जवाब देने का आसान तरीका मिल जाता है।
Meta AI में नए इमेज फीचर्स
WhatsApp ने Meta AI के फीचर्स को भी अपग्रेड किया है। अब यूज़र्स AI की मदद से पहले से भी बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें तैयार कर सकते हैं। साथ ही अब आप स्टैटिक फोटो को छोटे एनिमेटेड वीडियो में बदल सकते हैं। यह फीचर क्रिएटर्स और कंटेंट बनाने वालों के लिए काफी उपयोगी रहेगा।
कॉल के दौरान नई इंटरएक्शन्स
WhatsApp ने कॉलिंग अनुभव को भी अपडेट किया है। अब कॉल के दौरान आप छोटे-छोटे रिएक्शन्स या अन्य एक्सप्रेशन भेज सकते हैं। वीडियो कॉल में ऐप अब अपने आप उस व्यक्ति को प्राथमिकता देगा जो बोल रहा होगा, जिससे बातचीत स्पष्ट दिखाई देगी।

चैट और मीडिया में सुधार
ऐप में कई छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं:
• डेस्कटॉप पर नया मीडिया टैब, जिससे फोटो, वीडियो और लिंक आसानी से मिल जाएंगे।
• लिंक प्रीव्यू पहले से बेहतर बनाए गए हैं।
• स्टेटस अपडेट के लिए नए स्टिकर्स जोड़े गए हैं, जिनमें म्यूज़िक लिरिक्स और इंटरएक्टिव स्टिकर्स शामिल हैं।
• Channels में अब एडमिन Questions फीचर से अपने फॉलोवर्स से सीधे सवाल पूछ सकेंगे।
यह अपडेट क्यों ज़रूरी है?
इन सभी फीचर्स से WhatsApp अब बहुत क्रिएटिव और उपयोगी बन गया है। यूज़र्स अब कॉल, चैट और मीडिया को बेहतर तरीके से शेयर और एंजॉय कर पाएंगे। AI फीचर्स के जुड़ने से ऐप का उपयोग अनुभव अब पहले की तुलना में ज़्यादा आधुनिक हो गया है।
यह भी पढ़ें: Facebook ने किया बड़ा बदलाव! नया डिज़ाइन और स्मार्ट सर्च लॉन्च







