WhatsApp लगातार अपने यूज़र्स की सुरक्षा को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है जिसका नाम Strict Account Settings है। इसका मकसद यूज़र्स को साइबर अटैक और अकाउंट हैक जैसी समस्याओं से बचाना है। तो चलिए पूरी जानकारी बताते हैं….
क्या है Strict Account Settings?
यह WhatsApp की एक नई सिक्योरिटी सेटिंग है जो फिलहाल iOS बीटा वर्जन में टेस्ट की जा रही है। अगर आप इस मोड को ऑन करते हैं, तो आपका अकाउंट अपने आप कई सुरक्षा नियमों के तहत आ जाएगा।
इस सेटिंग को ऑन करने के बाद WhatsApp कुछ कदम उठाएगा। अनजान नंबर से आने वाले कॉल अपने आप साइलेंट हो जाएंगे। किसी भी अजनबी से मीडिया फाइल जैसे फोटो या वीडियो भेजने की सीमा तय होगी। ग्रुप इनवाइट्स पर नियंत्रण मिलेगा। लिंक प्रीव्यू अपने आप बंद हो जाएंगे।
किसके लिए ज़्यादा फायदेमंद है यह फीचर?
यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो ऑनलाइन अधिक खतरे में रहते हैं, जैसे- पत्रकार, एक्टिविस्ट, पब्लिक फिगर्स या सरकारी अधिकारी। लेकिन आम यूज़र्स भी इसे ऑन करके अपनी ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ा सकते हैं।

WhatsApp की चेतावनी
कंपनी ने कहा है कि इस मोड को ऑन करने के बाद कॉल और चैट की क्वालिटी में थोड़ा फर्क आ सकता है। क्योंकि सिस्टम कुछ फीचर्स को सीमित कर देगा ताकि अकाउंट को हैकिंग या फिशिंग से बचाया जा सके।
कब मिलेगा यह फीचर सबको?
फिलहाल यह Strict Account Settings बीटा वर्जन में टेस्ट हो रही है। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई गई है। जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए अपडेट के रूप में जारी किया जा सकता है।
मेरी राय
मुझे लगता है कि यह WhatsApp की एक बहुत ज़रूरी और समयानुकूल पहल है। आजकल फिशिंग, लिंक स्कैम और फेक कॉल्स तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में Strict Account Settings जैसी सुविधा लोगों को अधिक नियंत्रण और सुरक्षा देगी। हर यूज़र को आने वाले समय में इसे ज़रूर इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Google Maps में आए 10 नए फीचर्स – अब Gemini AI के साथ होगा और भी स्मार्ट नेविगेशन








