---Advertisement---

Redmi 15R 5G: 6000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi 15R 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Redmi ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15R 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। यह एक शानदार स्मार्टफोन है। खास बात यह है कि, कंपनी इस फोन को कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

फोन में 6.9-इंच डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन के परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

इतना ही नहीं, लॉन्ग बैकअप के लिए 6000mAh बैटरी भी दी गई है। नया Redmi स्मार्टफोन HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है।

Redmi 15R 5G Price

Redmi 15R 5G एक शानदार स्मार्टफोन है। वहीं इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएगा। वहीं बात करें कीमत की तो, अगर आप 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको CNY 1,099 (करीब 13,000 रुपये) रुपए पड़ने वाला है।

वेरिएंट (RAM + Storage)कीमत (CNY)भारतीय कीमत (लगभग)
4GB + 128GBCNY 1,099₹13,000
6GB + 128GBCNY 1,599₹19,000
8GB + 128GBCNY 1,699₹23,000
8GB + 256GBCNY 1,899₹25,000
12GB + 256GBCNY 2,299₹28,000

इसके अलावा 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1,599 (करीब 19,000 रुपये), CNY 1,699 (करीब 23,000 रुपये), CNY 1,899 (करीब 25,000 रुपये) और CNY 2,299 (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है।

खास बात यह है कि, इस फोन को कई कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें आपको Cloudy White, Lime Green, Shadow Black और Twilight Purple कलर देखने को मिल जाएगा।

Redmi 15R 5G डिसप्ले

Redmi 15R 5G

Redmi 15R 5G स्मार्टफोन में आपको 6.9-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। वहीं डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैम्पलिंग रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसे TUV Rheinland से ब्लू लाइट रिडक्शन सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Redmi 15R 5G परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन

फोन के परफॉर्मेंस को और भी बेहतरीन बनाने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस फोन में आपको 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फीचरडिटेल्स
प्रोसेसरऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300
RAM12GB तक (LPDDR4X)
स्टोरेज256GB तक (UFS 2.2)
रियर कैमरा13MP
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी6000mAh
चार्जिंग33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/a, Bluetooth 5.4, USB Type-C
सेंसरएक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर, वाइब्रेशन मोटर
प्रोटेक्शनIP64 रेटिंग
वज़न205 ग्राम
मोटाई7.99mm

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में आपको वह सभी फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। जो एक शानदार स्मार्टफोन में देखने को मिलता है जैसे कि, 5G,Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/a, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट इत्यादि। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर और वाइब्रेशन मोटर भी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Redmi 15R 5G स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बात करें फोन के वजन की तो वह 205 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।

लेखक की राय

जानकारी के लिए बता दें कि, यह फोन उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो एक बड़ी और टिकाऊ बैटरी चाहते हैं। इतना ही नहीं इसमें आपको एक बड़ा डिस्प्ले का आनंद भी मिलेगा। खास बात यह है कि, सोशल मीडिया व रोजमर्रा के कामों के लिए यह फोन काफी बेहतरीन है।

यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 3 का इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें पूरी डिटेल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment