iPhone: Apple के iPhone कैमरा को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी अब 200MP कैमरा सेंसर को टेस्ट कर रही है। लेकिन अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि यह फीचर कब तक iPhone में देखने को मिलेगा, लेकिन यह अनुमान जरूर मिलता है कि Apple भी हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। अब तक कंपनी ज्यादा मेगापिक्सल के बजाय कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पर फोकस करती रही है।
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Apple फिलहाल 200-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। लीक में यह भी बताया गया है कि यह 1/1.12-इंच का बड़ा सेंसर भी हो सकता है, जो कथित तौर पर Oppo के आने वाले Find X9 Ultra में भी प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि यह टेस्टिंग अभी शुरुआती फेज में बताई गई है और इसका मतलब यह नहीं है कि यह सेंसर जल्द किसी iPhone में देखने को मिलेगा।
iPhone: 200MP सेंसर को सिर्फ मेन कैमरा के लिए टेस्ट
टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि Apple इस 200MP सेंसर को सिर्फ मेन कैमरा के लिए टेस्ट कर रहा है, न कि सभी लेंस में। इसका मतलब यह है कि, कंपनी मल्टी-कैमरा सेटअप में इसे लागू करने की प्लानिंग नहीं बना रही है। अभी तक iPhone 18 लाइनअप को लेकर कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखते हुए यह नहीं प्रतीत होता कि Apple इस कैमरा सेंसर को अपकमिंग लाइनअप में लाने वाला है।

देखा जाए तो, Apple का तरीका अब तक एक दम अलग रहा है, जहां कंपनी सॉफ्टवेयर और AI की मदद से बेहतर फोटो क्वालिटी देने पर फ़ोकस देती है। ऐसे में अगर कंपनी 200MP सेंसर अपनाती है, तो यह उसकी कैमरा स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव कहीं न कहीं माना जाएगा।
दूसरी ओर देखा जाए तो, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स इसपर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, यहां बात एक 200MP कैमरा की नहीं है, बल्कि Oppo कथित तौर पर अपने अपकमिंग Find X9 Ultra में दो 200MP कैमरे दे सकता है, जिसमें मेन सेंसर के अलावा पेरिस्कोप लेंस होने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें: अब और भी किफायती! Motorola Edge 50 Pro मिल रहा ₹12,000 डिस्काउंट के साथ














