OnePlus 15 को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कुछ लीक्स के माध्यम से OnePlus 15 के बारे में बहुत जानकारियां हासिल हुई है। वहीं फिलहाल ही में इस फोन की हैंड्स-ऑन इमेज सामने आई है, जिसमें फोन के डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कलर ऑप्शन बहुत कुछ चीजों के बारे में जानकारी हासिल हुई है।
साथ ही, इस फोन के कई फीचर्स भी सामने अब आ चुके हैं। वहीं, कंपनी ने इसके प्रोसेसर की डिटेल भी कंफर्म कर दी है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा।
हैंड्स-ऑन तस्वीर लीक
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Weibo पर इस फोन की हैंड्स-ऑन तस्वीर लीक की है। जानकारी के लिए बता दें कि, टिप्स्टर ने फोन के बैक पैनल को नहीं दिखाया है। वहीं, फ्रंट पैनल में फोन के डिस्प्ले और ऐप्स के साथ-साथ ऑपरेटिंग सिस्टम की झलक देखने को मिल सकती है।
वहीं यह फोन Android 16 पर बेस्ड है। जो ColorOS 16 के आधार पर काम करता है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसे OxygenOS के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
टिप्स्टर | डिजिटल चैट स्टेशन (Weibo) |
फ्रंट पैनल | डिस्प्ले, ऐप्स और OS की झलक |
बैक पैनल | लीक में नहीं दिखाया गया |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 बेस्ड ColorOS 16 (भारत व ग्लोबल में OxygenOS) |
डिस्प्ले साइज | 6.7 इंच LTPO OLED |
रेजोल्यूशन | 1.5K |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
बैटरी | 7000mAh |
OnePlus 15 लीक्स की बात करें तो कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। जिसका रेजलूशन 1.5K और LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

साथ ही, यह 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा।
OnePlus 15 संभावित फीचर्स
OnePlus 15 स्मार्टफोन में डायनैमिक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। जबकि, रिफेश रेट 165Hz मिलेगा। वहीं इस फोन में आपको 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल जाएगा। फोन के बैक में आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिल जाएगा।
जिसके आपको 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है। इसी के साथ इसमें आपको 120W का फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग फीचर का भी सपोर्ट मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: HP Omen 16 (2025) Gaming Laptop भारत में लॉन्च: 240Hz Display और RTX 5070 Ti GPU के साथ