Samsung Galaxy M17 5G भारत में शुक्रवार यानी कि, आज 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, ऑफिशियल लॉन्च से पहले, Samsung ने अपने अपकमिंग Galaxy M सीरीज स्मार्टफोन के रियर कैमरा यूनिट को दिखाते हुए एक नया टीजर लॉन्च कर दिया है।
Samsung Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट देखने को मिल जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लीड करेगा। इसमें 6.7-इंच डिस्प्ले और IP54-रेटेड बिल्ड दिया जाएगा। ये नया मॉडल कंपनी के Galaxy M16 5G मॉडल का सक्सेसर होगा।
Samsung Galaxy M17 5G के कैमरा
Samsung ने बीते दिन X (पहले Twitter) पर एक टीजर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें Galaxy M17 5G के प्राइमरी कैमरे का परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई थी। बता दें कि, इसे लेकर पहले ही कन्फर्म किया गया था कि फोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा।
जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होगा। इसी के साथ ब्रांड का यह भी कहना है कि ये मेन कैमरा यूजर्स को शेकी कंडीशन्स में भी ब्लर-फ्री वीडियो शूट करने देगा।
फीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल नाम | Samsung Galaxy M17 5G |
लॉन्च डेट | 11 अक्टूबर 2025 (भारत) |
प्राइमरी कैमरा | 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) |
अन्य रियर कैमरे | 5MP अल्ट्रावाइड + 2MP मैक्रो |
फ्रंट कैमरा | 13MP सेल्फी कैमरा |
कैमरा फीचर्स | ब्लर-फ्री वीडियो, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), क्लियर लो-लाइट शूटिंग |
रंग विकल्प (कलर ऑप्शन) | Moonlight Silver और Sapphire Black |
सेलिंग प्लेटफॉर्म | Amazon और Samsung India वेबसाइट |
मुख्य आकर्षण | ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, OIS सपोर्ट, स्मूद वीडियो शूटिंग |
कीमत की घोषणा | आज (शुक्रवार) लॉन्च इवेंट में घोषित होगी |
कंपनी द्वारा पहले शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, हैंडसेट में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। जो सेल्फी और वीडियो चैट्स के लिए प्रयोग किया जाएगा।

Galaxy M17 5G, Amazon और Samsung India वेबसाइट पर मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर ऑप्शन में मौजूद किया जाएगा। जबकि, Samsung Galaxy M17 5G की कीमत शुक्रवार यानी कि आज ओर चलेगा।
Samsung Galaxy M17 5G Features
Galaxy M17 5G स्मार्टफोन में आपको 6.7-inch Super AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो कि, एक दम अपने पिछले मॉडल Galaxy M16 5G की तरह है। वहीं, डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, इस फोन की थिकनेस 7.5mm होगी। इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54-रेटेड बिल्ड होगा। हैंडसेट गूगल के सर्किल टू सर्च और Gemini Live फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
फीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल नाम | Samsung Galaxy M17 5G |
डिस्प्ले | 6.7-inch Super AMOLED |
स्क्रीन प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass Victus |
थिकनेस | 7.5mm |
बिल्ड क्वालिटी | IP54-रेटेड (डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस) |
प्रोसेसर (लीक्ड) | Exynos 1330 (अनऑफिशियल) |
RAM / स्टोरेज | 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर आधारित One UI 7 |
बैटरी (संभावित) | 5,000mAh |
स्पेशल फीचर्स | Circle to Search और Gemini Live सपोर्ट |
डिज़ाइन तुलना | Galaxy M16 5G जैसा लुक और डिस्प्ले डिज़ाइन |
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, अभी तक Samsung Galaxy M17 5G के चिपसेट और बैटरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कुछ लीक के अनुसार, इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसका पेयर 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ किया जा सकता है। वहीं यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो One UI 7 पर रन करेगा। इसी के साथ इसमें 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना जताई जा रही है।
लेखक की राय
Samsung Galaxy M17 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। जिसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप और OIS फीचर देखने को मिल जाएगा। खास बात है कि, फोन का डिजाइन और डिस्प्ले इसे और भी प्रीमियम फील देते हैं, लेकिन प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स कन्फर्म होने के बाद ही इसका असली परफॉर्मेंस आंका जा सकेगा। कुल मिलाकर, यह फोन युवाओं को आकर्षित करने वाला पैकेज लगता है।
यह भी पढ़ें: Smart TV भी हो सकता है हैक, जानें कैसे करें पहचान और बचाव