---Advertisement---

Samsung Update: इन पॉपुलर Samsung फोन्स के लिए बंद हुआ सॉफ्टवेयर सपोर्ट, क्या आपका फोन भी है लिस्ट में?

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी Samsung के पुराने Galaxy फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब समय आ गया है अपग्रेड का ऐसा इसलिए क्योंकि, कंपनी ने अपने चार पॉपुलर स्मार्टफोन्स Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

जिसका मतलब यह है कि, अब इन फोन्स को न तो कोई नया OS अपडेट दिया जाएगा और न ही कोई सिक्योरिटी पैच। कंपनी ने हालिया हफ्तों में अपने सभी मुख्य सीरीज को Android 16-बेस्ड One UI 8 देना भी शुरू किया है। अभी तक भारत में भी S-सीरीज, A-सीरीज और M-सीरीज के लेटेस्ट मॉडल्स के लिए यह अपडेट जारी हो गया है।

किन फोन के लिए अपडेट हुआ बंद ?

Samsung Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट (via SamMobile) बंद कर दिया गया है। जबकि, इन चारों फोन्स को 2021 में ही लॉन्च किया गया था और तब Samsung ने इनके लिए 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया था।

वहीं, कंपनी ने अपना सभी वादा पूरा किया है और अब सितंबर 2025 के बाद इन फोन्स को किसी तरह का अपडेट नहीं मिलेगा। जिसका मतलब यह है कि आने वाले समय में ये डिवाइसेस सिक्योरिटी थ्रेट्स या साइबर अटैक के लिए वल्नरेबल हो सकते हैं।

अगर आप इनमें से कोई भी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, खासकर Galaxy A03s, Galaxy F42 5G या Galaxy M32 5G तो अब फोन को अपग्रेड करना ही आपकी समझदारी होगी। देखा जाए तो, इसका नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है, जैसे कि Galaxy A07, Galaxy F56 और Galaxy M36। वहीं, A5-सीरीज में लेटेस्ट मॉडल Galaxy A56 है।

Samsung

किन डिवाइस में मिलेगा अपडेट ?

देखा जाए तो, Samsung ने अब अपने सभी लेटेस्ट One UI 8 अपडेट को रोलआउट करना स्टार्ट कर दिया है। यह अपडेट फिलहाल कंपनी की मुख्य सीरीज – Galaxy S, Z, A और M डिवाइसेस में दिया जा रहा है। सबसे पहले Galaxy S24 और Z Fold 6 जैसे फ्लैगशिप फोन्स को यह अपडेट मिला था और अब धीरे-धीरे इसे मिड-रेंज मॉडल्स तक एक्सपैंड किया जा रहा है। नवंबर के अंत तक अपडेट लगभग सभी मुख्य मॉडल्स तक पहुंच सकता है।

फीचर/जानकारीविवरण
अपडेट वर्ज़नOne UI 8
रोलआउट स्थितिस्टार्ट हो चुका है
लक्षित सीरीजGalaxy S, Z, A और M
पहले मिले मॉडल्सGalaxy S24, Z Fold 6
वर्तमान स्थितिअब मिड-रेंज मॉडल्स तक एक्सपैंड किया जा रहा है
संभावित पूर्ण रोलआउटनवंबर 2025 के अंत तक
मुख्य नए फीचर्सAI टूल्स, बेहतर कस्टमाइजेशन, बैटरी परफॉर्मेंस ट्यूनिंग
सिक्योरिटी सुधारसिस्टम-लेवल सिक्योरिटी में बड़े बदलाव और सुधार
अपडेट का फायदाफ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस और अधिक स्थिर परफॉर्मेंस

One UI 8 के साथ Samsung ने कई नए AI फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स और बैटरी परफॉर्मेंस ट्यूनिंग जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। जो कि एक दमदार फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलता है। दी हैं। साथ ही सिस्टम लेवल सिक्योरिटी में भी बड़े सुधार किए गए हैं।

लेखक की राय

Samsung यूजर्स के लिए यह सही समय है कि वे अपने पुराने फोन्स को जल्द अपडेट करें या नया डिवाइस लेने पर विचार करें। अपडेट से न केवल फोन का परफॉर्मेंस बेहतर होता है, बल्कि सुरक्षा भी मजबूत रहती है। बिना अपडेट वाले फोन साइबर अटैक और डेटा लीक के खतरे में आ सकते हैं। इसलिए, समय पर अपडेट करना एक समझदारी भरा कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें: Mobile Phones Under 20000: अगर आपको भी चाहिए 20,000 में सबसे दमदार फोन, तो यहां जानें कौन है नंबर 1?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment