Apple iPhone Air के बाद Huawei भी अपना अल्ट्रा थिन फोन आने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, कंपनी Huawei Mate 70 Air पर काम कर रही है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन चीन की एक महत्वपूर्ण वेबसाइट पर देखा गया है।
वहीं, इस फोन को लेकर एक लेटेस्ट लीक भी सामने आई है। जिससे यह पता चलता है कि यह फोन बहुत जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं Huawei Mate 70 Air के अल्ट्रा थिन फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
Huawei Mate 70 Air देगा इस फोन को टक्कर
Huawei Mate 70 Air हुवावे की ओर से अगला फोन हो सकता है जो iPhone Air को टक्कर दे सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, फोन China Telecom पर इससे पहले नजर भी आ चुका है। वहीं, अब इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में लीक में भी खुलासा हो गया है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| प्रोडक्ट का नाम | Huawei Mate 70 Air |
| ब्रांड | Huawei |
| देखा गया प्लेटफॉर्म | China Telecom वेबसाइट |
| लीक स्रोत | Weibo ब्लॉगर Fixed Focus Digital और Panda is very bald |
| लॉन्च टाइमलाइन | अक्टूबर 2025 के अंत में |
| संभावित लॉन्च डेट | 29 अक्टूबर 2025 (लीक अनुसार) |
| मोटाई | लगभग 6.x mm (बहुत पतला डिज़ाइन) |
| सिम सपोर्ट | केवल फिजिकल SIM वेरिएंट, eSIM सपोर्ट नहीं |
| प्रतिद्वंदी | Apple iPhone Air |
| eSIM बनाम Physical SIM जानकारी | Huawei Mate 70 Air – केवल फिजिकल सिम; iPhone Air – केवल eSIM (जिससे चीन में यूज़र्स को दिक्कतें हुईं) |
| बाज़ार स्थिति | फिलहाल केवल चीन में लॉन्च की उम्मीद |
| मुख्य आकर्षण | अल्ट्रा-स्लिम बॉडी, फिजिकल SIM सपोर्ट, iPhone Air को टक्कर देने वाला डिज़ाइन |
Weibo पर पॉपुलर ब्लॉगर Fixed Focus Digital के मुताबिक, Mate 70 Air इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की मोटाई मात्र 6.x mm बताई गई है। एक अन्य टिप्स्टर Panda is very bald का दावा है कि फोन 29 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है।

लीक के मुताबिक, हुवावे इस फोन को केवल फिजिकल सिम वेरिएंट के साथ पेश करेगी। बता दें कि, इसमें आपको eSIM वेरिएंट नहीं देखने को मिलेगा। इसके उलट Apple iPhone Air में केवल eSIM वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। वहीं, चीन में इसके यूजर्स को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। चीन में अभी बहुत कम लोगों ने ई-सिम को अपनाया है।
Huawei Mate 70 Air स्पेसिफिकेशन
Mate 70 Air के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में आपको 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा।जिसका 18.8:9 का आस्पेक्ट रेश्यो आ सकता है। कथित तौर पर देखा जाए तो, इस फोन में 1/1.3 इंच का मेन सेंसर मिल सकता है जिसे कंपनी ने red maple लेंस कहा है।
यह कैमरा कंपनी के सिग्नेचर सर्कुलर XMAGE कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। फोन को कंपनी दो कंफिग्रेशन- 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज में पेश कर सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 5 के साथ आ सकता है।
लेखक की राय
Huawei Mate 70 Air अपने अल्ट्रा थिन डिज़ाइन और प्रीमियम बिल्ड के साथ iPhone Air को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है। HarmonyOS 5, XMAGE कैमरा और दमदार कॉन्फिग्रेशन इसे हाई-एंड सेगमेंट में आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। eSIM की बजाय फिजिकल सिम सपोर्ट देना चीनी बाजार के लिए समझदारी भरा कदम है। कुल मिलाकर, यह फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में Huawei की तकनीकी ताकत को फिर से साबित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Huawei Petal Maps ने लॉन्च किया ऑफलाइन मैप सपोर्ट, इंटरनेट बिना भी मिलेगा सही रास्ता!














