---Advertisement---

Google Pixel 10a का आया First Look: लॉन्च से पहले जानें डिज़ाइन, फीचर्स और खासियतें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Google Pixel 10a

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google Pixel 10a का फर्स्ट लुक नजर आ गया है। गूगल का यह फोन अगले साल भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, यह अगस्त में आई Google Pixel 10 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल होने वाला है। Google Pixel 10a का CAD रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन की पहली झलक देखी गई है।

इसी के साथ इस फोन को लेकर अन्य जानकारियां भी ऑनलाइन लीक हुई है। गूगल ने इस साल लॉन्च हुए Pixel 9a के डिजाइन में बदलाव किया था। पीछे की तरफ दिए गए कैमरा बंप को हटा दिया था। Pixel 10a के रेंडर में भी वैसा ही डिजाइन देखा जा सकता है।

बिना फिजिकल सिम के होगा लॉन्च?

Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल का Pixel 10a डिवाइस 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, Google Pixel 10a का डिजाइन बिलकुल Pixel 9a की तरह देखने में हैं। इसी के साथ इस फोन का ब्लू कलर वाला वेरिएंट सामने आया है।

इसे लाकर ऐसा कहा जा रहा है कि Google Pixel 10a में कंपनी फिजिकल सिम कार्ड को आसानी से हटा सकती है। इसे केवल eSIM सपोर्ट के पेश किया जा सकता है। CAD रेंडर में फोन के साइड में सिम कार्ड लगाने का स्लॉट नहीं दिखा है।

हो सकता है बड़ा अपग्रेड

Google Pixel 10a

Google Pixel 10a के बैक में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है। इसी के साथ Google Pixel 10a फोन का बैक पैनल पूरी तरह से फ्लैट होने वाला है। जैसा कि, Pixel 9a का है। इतना ही नहीं, इस फोन के बैक में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। गूगल अपने इस मिड बजट फोन के बैटरी में बड़ा अपग्रेड कर सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

Google Pixel 10a के फीचर्स बहुत हद तक Pixel 10 से मिलता जुलता होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन में आपको 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो कि, 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में आपको 5,100mAh की बैटरी मिलेगी। इतना ही नहीं, इस फोन को Tensor G5 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लॉन्चकिया जा सकता है। फोन में 8GB/12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

बात करें कैमरा सेटअप की तो, Google Pixel 10a फोन में 48MP के मेन और 13MP के सेकेंडरी कैमरे देखने को मिल सकते है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। गूगल का यह पिक्सल फोन Google Gemini के एडवांस AI फीचर्स के साथ आएगा

लेखक की राय

Google Pixel 10a का डिज़ाइन और फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बना सकते हैं।
eSIM-only कॉन्सेप्ट भारत जैसे देश में नया अनुभव देगा, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए यह असुविधाजनक भी हो सकता है।Tensor G5 चिप और Gemini AI फीचर्स इसे तकनीकी रूप से और भी एडवांस बनाते हैं।
कुल मिलाकर, यह फोन बजट में प्रीमियम परफॉर्मेंस देने वाला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Apple जल्द लाने वाला है नए OLED डिस्प्ले वाले MacBook Air, iPad Mini और iPad Air

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment