Honor 500 सीरीज के स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस सीरीज में आपको दो स्मार्टफोन Honor 500 और Honor 500 Pro देखने को मिल जाएगा। जिन्हें लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, लॉन्च से पहले ही ऑनर के प्रो स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिल गई है।
देखा जाए तो, अपकमिंग Honor 500 Pro स्मार्टफोन के बारे में यह बताया जा रहा है कि, इस स्मार्टफोन में 6.55-इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं, इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। देखा जाए तो ऑनर के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें आपको 16GB तक रैम मिल जाएगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि Honor 500 Pro में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
Honor 500 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने अपकमिंग Honor 500 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया पर जानकारी साझे की है। वहीं, Honor के इस फोन में आपको आर-एंगल मेटल फ्रेम देखने को मिल जाएगा। वहीं, इस फोन में 6.55-इंच (1,264 x 2,736 पिक्सल) फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.55-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले |
| रेजोल्यूशन | 1,264 × 2,736 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| डिज़ाइन | R-Angle मेटल फ्रेम |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
| रैम | 16GB तक |
| स्टोरेज | 1TB तक |
| चिप्स | C1 एनर्जी मैनेजमेंट चिप, RF चिप, E2 चिप |
| टिपस्टर स्रोत | Digital Chat Station |

अपकमिंग Honor 500 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इस फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस फोन को इस वेरिएंट के साथ भी लॉन्च किया जा रहा है। टिपस्टर ने यह भी दावा किया है कि इस फोन में एनर्जी मैनेजमेंट के लिए C1, RF चिप और E2 चिप दिया जाएगा।
Honor 500 Pro कैमरा
बात करें कैमरा सेटअप की तो ऑनर के इस फोन में आपको 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिल जाएगा। वहीं, टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि, स्टैकिंग की कमी के कारण प्रोटोटाइप की तुलना में ओवरऑल कैमरा परफॉर्मेंस कुछ कम भी हो सकता है। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि Honor 500 Pro के कैमरा डेको Apple की तरह ही कोल्ड-कार्विंग प्रोसेस का यूज किया जा सकता है।
इस फोन में 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में सिलिकन टेक्नोलॉजी वाली 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन 80W वायर्ड कैमरा और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
लेखक की राय
Honor 500 Pro अपने दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है। इसका 200MP कैमरा और 120Hz OLED डिस्प्ले इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। हालांकि स्टैकिंग की कमी के कारण कैमरा परफ़ॉर्मेंस उम्मीद से थोड़ा कम रह सकता है। कुल मिलाकर, यह फोन पावर यूज़र्स और कैमरा लवर्स दोनों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है।
यह भी पढ़ें: Microsoft का बड़ा तोहफ़ा छात्रों के लिए, अब 1 साल तक फ्री मिलेगा 365 और AI Copilot!











