Redmi 15C 5G: Redmi 15C 5G स्मार्टफोन को आज यानी कि, 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, उम्मीद यह भी है कि यह एक बजट हैंडसेट होने वाला है। जिसे इस साल जनवरी में पेश हुए रेडमी 14C का अपग्रेड वर्जन होगा। लॉन्च से पहले, Xiaomi की सहायक कंपनी ने इस अपकमिंग हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां बताई हैं।
बता दें कि, Redmi 15C 5G में आपको 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। यह पिछले साल के एंड्रॉइड 15-बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 के साथ आएगा। आज भारत में लॉन्च से पहले ही Redmi 15C के बारे में आपको इसकी कीमत और संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi 15C 5G के भारत लॉन्च में क्या हो सकता है खास
Redmi 15C 5G आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। देखा जाए तो अभी तक, कंपनी ने यह ऐलान नहीं किया है कि इसे किसी डेडीकेटेड लॉन्च इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा या सॉफ्ट लॉन्च देखने को मिलेगा। पहले के मामले में आप Redmi 15C 5G लॉन्च को इसके सोशल मीडिया हैंडल और आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। लॉन्च होने के बाद, यह हैंडसेट अमेजन और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
भारत में Redmi 15C 5G की कीमत (संभावित)
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में Redmi 15C 5G की कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि, यह स्मार्टफोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी देखने को मिल जाएगा।
जिनकी कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 14,999 रुपये होगी। इसी के साथ अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Redmi 15C 5G अपने पिछले मॉडल से ज्यादा महंगा होने वाला है। बता दें कि Redmi 14C 5G की लॉन्च कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 9,999 रुपये थी।
Redmi 15C 5G का कैमरा और बैटरी फीचर्स
ऑप्टिक्स के लिए, आगामी Redmi 15C 5G काफी शानदार फोन होने वाला है। देखा जाए तो, यह फोन एआई डुअल रियर कैमरा सिस्टम से लैस होगा, जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके हैंडसेट में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

ब्रांड के अनुसार, 1000 बार चार्ज करने के बाद बैटरी 80 परसेंट कैपिसिटी पर काम करेगा। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह 23.1 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक, 106.9 घंटे का म्यूजिक स्ट्रीमिंग और 329.7 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने वाला फोन होने वाला है।
Redmi 15C 5G के कलर ऑप्शन
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Redmi 15C 5G तीन रंगों – मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट ब्लू और डस्क पर्पल में उपलब्ध होगा।
Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Redmi 15C 5G में आपको 6.8-इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें 120Hz अडैप्टिव सिंक स्क्रीन रिफ्रेश रेट और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन होगा। जानकारी यह भी मिली है कि, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह फोन Android 15-बेस्ड है जो HyperOS 2 पर काम करता है। कई रिपोर्ट्स में यह जानकारी मिली है कि, इस SoC को 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। Xiaomi की सहायक कंपनी ने गूगल के सर्किल टू सर्च सहित AI-ऑपरेटेड टूल्स होने का भी इशारा दिया है।
लेखक की राय
Redmi 15C 5G अपने बजट सेगमेंट में बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। Dimensity 6300 चिपसेट और HyperOS 2 इसका परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस दोनों बेहतर बनाएंगे। हालांकि इसकी कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा है, लेकिन फीचर्स के लिहाज़ से यह बढ़ोतरी जायज़ लगती है। कुल मिलाकर, यह फोन उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयुक्त है जो कम बजट में बेहतर बैटरी बैकअप और 5G परफॉर्मेंस चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: POCO Pad M1 का जबरदस्त लीक! स्पेसिफिकेशन देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!











