Apple ने भारत में अपने Apple Watch यूज़र्स के लिए नया Hypertension Notifications फीचर रोलआउट किया है। यह वॉच आपके दिल के डेटा को लंबे समय तक ट्रैक करती है और अगर उसे किसी तरह का ऐसा पैटर्न मिलता है जो उच्च रक्तचाप का संकेत देता हो, तो वह आपको एक नोटिफिकेशन भेज देती है।
हाइपरटेंशन को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण नदारद होते हैं, लेकिन खतरा बड़ा होता है। ऐसे में Apple का यह फीचर शुरुआती चेतावनी की तरह काम कर सकता है।
कौन-कौन से मॉडल सपोर्ट करते हैं?
यह फीचर केवल नए मॉडलों में उपलब्ध है। Apple Watch Series 9 और इसके बाद के मॉडल में और Apple Watch Ultra 2 और नए मॉडल में। इसके लिए आपके पास iPhone 11 या उससे नया मॉडल, iOS 18 आधारित iOS 26 और watchOS 11 आधारित watchOS 26 अपडेट होना चाहिए। बता दें, यूज़र की उम्र कम से कम 22 साल होनी चाहिए और Wrist Detection ऑन होना चाहिए।
यह फीचर कैसे काम करता है?
Apple Watch अपने ऑप्टिकल हार्ट सेंसर से आपकी हृदय गति, गतिविधि और अन्य संबंधित डेटा को रोज़ाना रिकॉर्ड करती है। लगातार 30 दिनों के डेटा का एनालिसिस करके एल्गोरिदम यह समझता है कि कहीं आपकी बॉडी में लंबे समय तक ऐसा पैटर्न तो नहीं बन रहा जो उच्च रक्तचाप के जोखिम की ओर इशारा करता हो। यदि ऐसा कुछ मिलता है, तो Watch आपको एक Hypertension Notification भेज देती है।
फीचर को कैसे सेट करें?
1. अपने iPhone में Health ऐप खोलें।
2. दाईं ओर ऊपर Profile Icon पर टैप करें।
3. Health Checklist खोलें।
4. यहां Hypertension Notifications को खोजें और इनेबल करें।
5. स्क्रीन पर दिखाए गए सवालों- उम्र, हेल्थ कंडिशन आदि का जवाब दें।
6. Continue > Done।
इसके बाद Watch आपका 30 दिनों का डेटा ट्रैक करना शुरू कर देगी।

नोटिफिकेशन मिलने पर क्या करना चाहिए?
अगर आपकी वॉच संभवत: हाइपरटेंशन का अलर्ट दे, तो Apple सलाह देता है कि असली BP मशीन से खुद BP चेक करें। 7 दिनों तक BP का लॉग बनाएं और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। ध्यान रहे, यह फीचर सिर्फ एक चेतावनी है कोई डायग्नोसिस टूल नहीं है।
क्या यह हार्ट अटैक या गंभीर रोग बता सकता है?
नहीं। यह फीचर हार्ट अटैक, ब्लड क्लॉट, स्ट्रोक या किसी भी इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन को पहचान नहीं सकता।
अगर आपको सीने में दर्द, साँस की तकलीफ, या घबराहट महसूस हो तो सीधे डॉक्टर या इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क करें।
भारत के यूज़र्स के लिए क्या बदलता है?
भारत में हाइपरटेंशन के केस लगातार बढ़ रहे हैं, और कई लोग बिना लक्षण के इसे झेलते रहते हैं। ऐसे में Apple Watch का यह फीचर एक तरह का पर्सनल हेल्थ अलर्ट सिस्टम बन सकता है, जो आपको BP के प्रति पहले से सजग रहने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया ‘Remind Me’ फीचर: अब कभी नहीं भूलेंगे पुराने मैसेज














