---Advertisement---

Huawei Watch GT 6 Pro लॉन्च: प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स के साथ

By Afreen Bano

Updated On:

Follow Us
Huawei GT 6 Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Huawei ने भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Watch GT 6 Pro लॉन्च कर दी है। यह वॉच डिजाइन, हेल्थ ट्रैकिंग और बैटरी लाइफ के मामले में नए अपग्रेड के साथ आई है। खास तौर पर उन लोगों के लिए जो स्पोर्टी और स्टाइलिश स्मार्टवॉच पसंद करते हैं।

भारत में कीमत

इसके बेस मॉडल (46mm)की कीमत ₹28,999 हैं। वहीं टाइटेनियम एडिशन की शुरुआत ₹39,999 से होती है। यह Flipkart और Huawei के आधिकारिक चैनलों पर उपलब्ध होगा।

Huawei Watch GT 6 Pro फीचर्स

डिजाइन और डिस्प्ले

Watch GT 6 Pro में 46mm का प्रीमियम बॉडी डिजाइन मिलता है, जो टाइटेनियम-अलॉय फ्रेम के साथ आता है। इसमें 1.47 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो काफी ब्राइट है। धूप में भी साफ़ दिखाई देती है।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स

इस वॉच में ECG, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और बॉडी टेम्परेचर जैसे एडवांस सेंसर मिलते हैं। GPS भी मल्टी-सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है- GLONASS, NavIC, BeiDou सबके साथ काम करता है। फिटनेस मोड भी बहुत ज़्यादा हैं, आउटडोर एक्टिविटी करने वालों के लिए एकदम सही।

Huawei GT 6 Pro launched

बैटरी लाइफ

कंपनी का दावा है कि यह वॉच 21 दिन तक चल सकती है। अगर आप GPS का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, फिर भी लगभग 40 घंटे तक बैटरी मिल जाएगी। यह इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस

Huawei Watch GT 6 Pro में IP69 + 5ATM रेटिंग है, यानि धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा मिलेगी। स्विमिंग और आउटडोर दोनों में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेरी राय

Huawei Watch GT 6 Pro एक शानदार प्रीमियम स्मार्टवॉच लगती है। इसकी बैटरी लाइफ, बिल्ड और डिस्प्ले क्लास लीडिंग हैं। कीमत थोड़ी ज्यादा ज़रूर है। 46mm साइज़ सबकी कलाई पर फिट नहीं बैठेगा।

यह भी पढ़ें: watchOS 26.1 अपडेट: Apple Watch में नई भाषाएँ और स्पीड

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment