नए साल 2026 में कोरियन कंपनी Samsung की ओर से नया धमाका होने वाला है। जी हां हो सकता है कि, ये शोर इतना तेज होगा कि, दूसरी कंपनियां हैरान हो जाएंगी। बता दें कि, कंपनी अपने नए A-सीरीज के स्मार्टफोन को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि, इनमें बजट से लेकर मिडरेंज तक के कई डिवाइसेज लॉन्च होंगे। क्योंकि कुछ सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है।
एक लीक में यह दावा किया गया है कि, कंपनी साल 2026 की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 के अलावा A सीरीज के स्मार्टफोन्स Galaxy A57, Galaxy A37 और Galaxy A07 5G को लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, इन स्मार्टफोन्स के कई महत्वपूर्ण फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं विस्तार से …
Samsung Galaxy S26
Samsung आने वाले साल 2026 की शुरुआत में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ दे सकती है। जहां एक तरफ कंपनी अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 को रिलीज करने की योजना बना रही है, वहीं, दूसरी तरफ मिडरेंज और सस्ते स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन की तिज़ोरी खुलने वाली है।
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, फरवरी के आसपास कंपनी के तीन स्मार्टफोन को मार्केट में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। देखा जाए तो, इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते इन तीनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से…
Samsung Galaxy A07 5G
अगर आप भी Samsung का सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन खरीदनेके बारे में सोच रहे हैं तो, आपका इंतेज़ार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बहुत जल्द लॉन्च होने वाला Galaxy A07 5G कंपनी का अभी तक का लो-बजट रेंज का स्मार्टफोन हो सकता है जो पिछले मॉडल के मुकाबले कहीं पहले रिलीज हो सकता है।
यह फोन जनवरी 2026 में ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फोन का लॉन्च दिसंबर अंत में भी अपेक्षित है। यह फोन कंपनी के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार है।
Samsung Galaxy A37 5G

कंपनी का Galaxy A37 5G फोन को भी इसी लिस्ट में जोड़ा गया है। बता दें कि, यह फोन Exynos 1480 चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है। जिसमें आपको ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Xclipse 530 GPU देखने को मिल सकता है। वहीं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। जो OS पर देखने को मिल सकता है। यह फोन फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन के बारे में अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं।
Samsung Galaxy A57
Samsung का Galaxy A57 एक मिडरेंज स्मार्टफोन होने वाला है। जिसमें कंपनी अपना Exynos 1680 प्रोसेसर दे सकती है। जी हां, इसी के साथ ही इसमें कंपनी का Xclipse 550 जीपीयू देखने को मिल सकता है। फोन में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी जानकारी मौजूद नहीं है। उम्मीद यह लगाई जा रही है कि, इस फोन को फरवरी 2026 में मार्केट पेश किया जा सकता है।
लेखक की राय
Samsung की आने वाली A-सीरीज 2026 में बजट और मिडरेंज दोनों सेगमेंट में जोरदार प्रतिस्पर्धा देने का दम रखती है। नए Exynos प्रोसेसर और 5G सपोर्ट इसे और बेहतर विकल्प बनाते हैं। खासकर A07 5G का लो-बजट में लॉन्च होना ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, यह लाइनअप नए साल में Samsung के लिए एक मजबूत शुरुआत का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge से भी पतला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 5000mAh+ बैटरी के साथ











