Xiaomi ने दावा कर दिया है कि, वह Xiaomi 17 सीरीज को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी सबसे पहले Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत कंपनी तीन और स्मार्टफोन Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, और Xiaomi 17 Pro Max को भी लॉन्च करने वाली है। वहीं, Xiaomi ने यह कंफर्म कर दिया है कि उसके अपकमिंग स्मार्टफोन को Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा।
Xiaomi 17 Ultra: लॉन्च टाइमलाइन
शाओमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, वे चीन में अगले हफ्ते Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को कभी भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं की है। लेकिन, उम्मीद है कि यह फोन 22 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच में मार्केट में पेश किया जा सकता है।
| कैटेगरी | डिटेल |
|---|---|
| स्मार्टफोन नाम | Xiaomi 17 Ultra |
| लॉन्च कन्फर्मेशन | Weibo पोस्ट के जरिए इशारा |
| संभावित लॉन्च डेट | 22 दिसंबर से 27 दिसंबर (चीन) |
| आधिकारिक लॉन्च डेट | अभी घोषित नहीं |
| लॉन्च मार्केट | चीन |
| प्राइस रेंज (अनुमान) | पिछली जनरेशन के समान |
| Xiaomi 15 Ultra (12GB RAM) कीमत | CNY 6,499 (लगभग ₹83,343) |
| Xiaomi 15 Ultra (16GB RAM + 1TB) कीमत | CNY 7,799 (लगभग ₹1,00,015) |
| कैमरा पार्टनर | Xiaomi × Leica |
| खास बात | Leica पार्टनरशिप वाला पहला Xiaomi 17 सीरीज फोन |
शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की प्राइस रेंज पिछले जेनरेशन की तरह ही होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन का 12जीबी रैम मॉडल चीन में CNY 6,499 (करीब 83,343 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। जबकि, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 7,799 ( करीब 1,00,015 रुपये) में आता है।
Xiaomi और Leica दोनों ही कंपनियां अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप को लेकर हुई पार्टनरशिप पर मुहर लगा चुकी हैं। देखा जाए तो, Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन इस पार्टनरशिप के साथ आने वाला पहला फोन होगा।
Xiaomi 17 Ultra: संभावित डिजाइन और कैमरा
हालांकि, Xiaomi ने अपने आने वाले स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra का डिजाइन अभी तक ऑफिशियली शेयर नहीं किया है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देगा। बता दें कि, यह कैमरा सेटअप रियर पैनल के सेंटर में यूजर्स को मिलेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी के फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। वहीं, कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप में भी कुछ बदलाव किया है। इससे पहले Xiaomi 15 Ultra में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल ऑफर किया था।
अपकमिंग Xiaomi 17 Ultra फोन की बात करें तो इसमें आपको Qualcomm का 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो, 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
लेखक की राय
- Xiaomi 17 Ultra, कैमरा टेक्नोलॉजी के मामले में एक बड़ा दांव साबित हो सकता है।
- Leica पार्टनरशिप और 200MP टेलीफोटो कैमरा इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देगा।
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसे परफॉर्मेंस के मामले में बेहद ताकतवर बनाता है।
- अगर कीमत संतुलित रही, तो यह फोन अल्ट्रा-फ्लैगशिप मार्केट में नया मानक तय कर सकता है।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क के X पर आया नया ‘Banger Badge’: जानिए क्या है यह फीचर और कैसे मिलेगा










