---Advertisement---

नए साल का धमाका! iPhone 16e पर मिल रहा सीधा ₹18,000 का बंपर डिस्काउंट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

जैसे की आप सभी को पता है कि, साल 2026 शुरू हो गया है और साल के दूसरे दिन यानी कि 2 जनवरी से ही Apple के सबसे किफायती आईफोन iPhone 16e पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, बीते साल फरवरी में इसे करीबन 60 हजार रुपये में लॉन्च किया गया था।

लेकिन अब यह डिवाइस रिटेल साइट पर 18 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन को महज 2,000 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं iPhone 16e पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से …

iPhone 16e Price & Offers

iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 44,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, हैरानी की बात यह है कि, इस फोन को बीते साल फरवरी में 59,900 रुपये में पेश किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल जाएगा।

विवरणजानकारी
स्मार्टफोन नामiPhone 16e
स्टोरेज वेरिएंट128GB
लॉन्च कीमत₹59,900
मौजूदा कीमत (Vijay Sales)₹44,490
बैंक ऑफरबैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
अधिकतम बैंक डिस्काउंट₹3,000 तक
ऑफर के बाद कीमत₹41,490
कुल बचत₹18,410
EMI विकल्प24 महीने के लिए
न्यूनतम EMI₹2,031 प्रति माह

जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 41,490 रुपये हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि, यह आईफोन लॉन्च कीमत से फिलहाल 18,410 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन को 24 महीने के लिए 2,031 रुपये की न्यूनतम प्रति माह ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

iPhone 16e Features & Specifications

iPhone 16e में 2532×1170 रेजोल्यूशन वाली 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। खास बात यह है कि, इस आईफोन में Apple ने Apple A18 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।

iPhone 16e

जबकि, यह आईफोन आईओएस 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। सिक्योरिटी के लिए इस आईफोन में फेस आईडी सपोर्ट मिलता है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.1 इंच OLED Super Retina XDR
रेजोल्यूशन2532 × 1170 पिक्सल
रिफ्रेश रेट60Hz
पीक ब्राइटनेस1200 निट्स
प्रोसेसरApple A18
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 26
सिक्योरिटीFace ID
वाटर/डस्ट रेसिस्टेंसIP68 रेटिंग
रियर कैमरा48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
फ्रंट कैमरा12MP
लंबाई146.7 मिमी
चौड़ाई71.5 मिमी
मोटाई7.8 मिमी
वजन167 ग्राम
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS
पोर्टUSB Type-C
सिम सपोर्टड्यूल सिम

कैमरा सेटअप के मामले में iPhone 16e के रियर में आपको 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाएगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बात करें डाइमेंशन की तो इस आईफोन की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।

लेखक की राय

iPhone 16e इस समय उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन गया है, जो कम बजट में iPhone का अनुभव लेना चाहते हैं। A18 प्रोसेसर, प्रीमियम डिस्प्ले और iOS 26 सपोर्ट इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। भारी डिस्काउंट और कम EMI विकल्प के साथ यह डील सच में पैसा वसूल साबित होती है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment