---Advertisement---

Motorola Edge 60 Pro पर 9,000 रुपये से ज्यादा की भारी कटौती, सीमित समय के लिए तगड़ा ऑफर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Motorola Edge 70 Fusion Plus

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Motorola Edge 60 Pro खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो, ये ख़बर आपके लिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, फिलहाल इस फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, मोटोरोला का यह फोन 2025 की दूसरी तिमाही में मार्केट में पेश किया गया था।

फोन शुरुआत से ही बिना डिस्काउंट के लिस्टेड रहा है, लेकिन अब आखिरकार इसका प्राइस डाउन कर ही दिया गया है। वहीं, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह 6000mAh बैटरी से लैस है। कंपनी ने फोन पर तगड़ा ऑफर दिया है। आइए जानते हैं डिटेल्स…

Motorola Edge 60 Pro Discount Offer Best Deal

Motorola Edge 60 Pro को कंपनी ने भारी छूट के साथ लिस्टिंग किया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन का अधिकतम खुदरा मूल्य, MRP Rs 36,999 रहता है। लेकिन www.motorola.in की वेबसाइट पर 19% का डिस्काउंट मिल रहा है।

यानी इस फोन को अब 29,999 रुपये में आसानी से खरीदा जा सकता है। लेकिन यह इसका फाइनल डिस्काउंट प्राइस नहीं है। अगर आप इसे IDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर इस फोन को खरीदते हैं तो आपको पूरा 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन को पूरे 9,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

ऑफर / कीमतविवरण
MRP₹36,999
वेबसाइट डिस्काउंट19%
डिस्काउंट के बाद कीमत₹29,999
IDFC क्रेडिट कार्ड (EMI) ऑफर₹2,500 अतिरिक्त डिस्काउंट
कार्ड ऑफर के बाद कीमत₹27,499
कुल अधिकतम डिस्काउंट₹9,500
एक्सचेंज बोनस के साथ कीमत₹22,499 तक
उपलब्ध प्लेटफॉर्मwww.motorola.in
ऑफर स्टेटससीमित समय के लिए

खास बात यह है कि, कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। लिस्टिंग के अनुसार, पुराने फोन से एक्सचेंज करने पर इस मोबाइल डिवाइस को 22,499 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसका मतलब यह है कि, इस फोन पर कुल मिलाकर आप सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 60 Pro के खास स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 60 Pro में आपको 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। जिसमें आपको 4500 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाएगा।

Motorola Edge 60 Pro

खास बात यह है कि, इस फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Dimensity 8350 Extreme 4nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.7-इंच 1.5K pOLED
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस4500 निट्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8350 Extreme (4nm, Octa-core)
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15
बैटरी6000mAh
फास्ट चार्जिंग90W TurboPower
वायरलेस चार्जिंग15W
रियर कैमरा50MP मेन + 50MP अल्ट्रावाइड + 10MP 3X टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा50MP
वॉटर/डस्ट रेसिस्टेंसIP68 + IP69
कनेक्टिविटी5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C, NFC

मोटोरोला Edge 60 Pro में आपको 50MP का मेन कैमरा मिल जाएगा। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिल जाएगी। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और NFC शामिल है।

लेखक की राय

Motorola Edge 60 Pro इस समय कीमत के हिसाब से एक संतुलित और दमदार स्मार्टफोन साबित होता है। प्रीमियम डिस्प्ले, शक्तिशाली प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा सेटअप इसे फ्लैगशिप अनुभव के करीब ले जाते हैं। मौजूदा भारी डिस्काउंट इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक समझदारी भरा और आकर्षक विकल्प बनाता है।

यह भी पढ़ें: Apple का नया iPad Pro होगा और भी पावरफुल, मिलेगी नई M6 चिप और कूलिंग टेक्नोलॉजी

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment