---Advertisement---

Flipkart सेल में iPhone 16 की कीमत में फिर बड़ी कटौती, अब पहले से और सस्ता मिलेगा

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone 17

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी अपने मौजूदा डिवाइस को iPhone 16 से अपग्रेड करना चाहते हैं तो, आप सही जगह आए हैं। जी हां, क्योंकि आपके लिए फ्लिपकार्ट एक शानदार डील लेकर लाया है। दरअसल, इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग बचत डेज सेल चल रही है। इस दौरान iPhone 16 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है।

खास बात यह है कि, इस डिवाइस को आप 6,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। एप्पल के इस फ्लैगशिप डिवाइस में आपको एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना देता है। चलिए पहले डिवाइस पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं।

iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर

जानकारी के लिए बता दें कि, एप्पल ने 2024 में iPhone 16 को मार्केट मेंलॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत अभी 69,900 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिग बचत डेज सेल के दौरान इस फोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदने का अवसर दे रही है। फिलहाल के फोन पर अभी 6,901 रुपये का डिस्काउंट चल रहा है। इतना ही नहीं, इस फोन पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहा हैं जहां Flipkart Axis Bank Credit कार्ड और Flipkart SBI Credit कार्ड पर 5% तक का कैशबैक मिल रहा है।

डिटेलजानकारी
स्मार्टफोन का नामiPhone 16
लॉन्च वर्ष2024
लॉन्च कीमत₹69,900
सेल प्लेटफॉर्मFlipkart (बिग बचत डेज सेल)
सेल कीमत₹62,999
कुल फ्लैट डिस्काउंट₹6,901
बैंक ऑफरFlipkart Axis Bank Credit Card
Flipkart SBI Credit Card
बैंक ऑफर बेनिफिट5% तक कैशबैक
एक्सचेंज ऑफर₹50,200 तक
एक्सचेंज शर्तपुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर

इसके अलावा डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिल रहा है। जो इस डील को और भी बेहतरीन बनाता है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको 50,200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता हैं। हालांकि ये एक्सचेंज डिस्काउंट पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Apple iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 16

बात करें, स्पेसिफिकेशन्स की तो iPhone 16 में यूजर्स को 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ इस डिवाइस में 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इस डिवाइस में 6-कोर Apple A18 चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3561 mAh की बैटरी और 25W तक की MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी मिल रही है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.1-इंच Super Retina XDR OLED
रिफ्रेश रेट60Hz
पीक ब्राइटनेस2000 निट्स तक
प्रोसेसर6-कोर Apple A18 चिप
बैटरी3561 mAh
चार्जिंग25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग
रियर कैमरा48MP मेन + 12MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा12MP
खास फीचर्सAction Button
Camera Control Button
Apple Intelligence Integration

बात करें कैमरा सेटअप की तो, इस फोन में यूजर्स को 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में एक्शन बटन, कैमरा कंट्रोल बटन, Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन भी मिल रहा है।

लेखक की राय

Flipkart की बिग बचत डेज सेल में iPhone 16 पर मिल रहा यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं। Apple A18 चिप, Apple Intelligence और दमदार कैमरा इसे भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं। हालांकि 60Hz डिस्प्ले थोड़ा निराश कर सकता है, फिर भी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ यह एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित होती है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Xbox Cloud Gaming – अब बिना कंसोल भी खेलिए हाई-क्वालिटी गेम!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment