एप्पल ने पिछले साल सितंबर महीने में अपनी नई आईफोन 17 सीरीज को मार्केट में लॉन्च की थी। उम्मीद यह भी है कि, इस साल तक iPhone 18 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि, कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन भी लॉन्च कर सकती है। इन डिवाइस में कैमरा अपग्रेड ने हमेशा इस बात में अहम भूमिका निभाई है कि Apple हर साल iPhone को कैसे रिफ्रेश कर रहा है, भले ही कागज पर बदलाव छोटे-मोटे लगें।
वहीं अब एक नए इन्वेस्टर नोट से अब संभावना जताई जा रही है कि, Apple स्मार्टफोन फोटोग्राफी में अब तक की सबसे बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है, लेकिन यूजर्स को इसे हकीकत में देखने के लिए कुछ और साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
iPhone 21 सीरीज में मिल सकता है कैमरा अपग्रेड
इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल 2028 में आईफ़ोन लाइनअप में यूजर्स को 200MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, अगर यह टाइमलाइन ठीक से रहती है, तो 200MP सेंसर वाला पहला iPhone 2028 मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है, जो iPhone 21 सीरीज में जल्दी मिल सकता है।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ऐसी रिपोर्ट्स देखने को मिली है। पिछले साल, जाने-माने वीबो टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी दावा किया था कि Apple आईफ़ोन के लिए इंटरनली 200MP कैमरे की टेस्टिंग कर रहा है।

फिलहाल एप्पल के लेटेस्ट वाले iPhones में भी 48MP का कैमरा सेंसर देखने को मिल रहा है, जिसमें मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल है। 12MP से 48MP में बदलाव मेन कैमरे से शुरू हुआ और बाद में इसे बाकी लेंस तक बढ़ाया गया।
सैमसंग सप्लाई कर सकता है सेंसर
मॉर्गन स्टेनली का यह भी कहना है कि, 2028 के iPhones के लिए 200MP का सेंसर सैमसंग सप्लाई कर सकता है। भले ही Apple और Samsung स्मार्टफोन मार्केट में काफी वक्त से कॉम्पिटिटर रहे हों लेकिन ये पार्टनरशिप अलग नहीं है, क्योंकि सैमसंग पहले से ही iPhones के लिए कई तरह के जरूरी कंपोनेंट को सप्लाई कर रहा है।
लेखक की राय
अगर Apple 2028 में iPhone 21 सीरीज के साथ 200MP कैमरा पेश करता है, तो यह मोबाइल फोटोग्राफी में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। हालांकि Apple हमेशा मेगापिक्सल से ज्यादा इमेज प्रोसेसिंग पर फोकस करता रहा है, लेकिन इतना बड़ा सेंसर नए क्रिएटिव एक्सपीरियंस दे सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी इस अपग्रेड को कितनी व्यावहारिक और उपयोगी बनाती है।
यह भी पढ़ें: Apple TV और एड्स का झमेला – क्या अब सीरीज़ देखते वक्त भी आएंगे विज्ञापन?














