---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! मार्च में इस तारीख से शुरू होगी बिक्री, लीक में सामने आई पूरी डिटेल

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy S26

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस सीरीज का लॉन्च डेट अब काफी पास है। इसी के साथ इस नए लीक में इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 सीरीज फरवरी में लॉन्च होने वाला है। महीने के आखिरी हफ्ते में कंपनी इसे लॉन्च करेगी। अपडेट में लॉन्च डेट भी बताई गई है। कंपनी अपना Galaxy Unpacked Event फरवरी में ही आयोजित करेगी। इसी के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज से भी ब्रांड पर्दा उठाएगी। इतना ही नहीं, सेल डेट का खुलासा भी यहां हो गया है। आइए जानते हैं नई सीरीज के बारे में सभी खास बातें।

Samsung Galaxy S26 Sale Date

Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर बहुत सी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस फोन को 25 फरवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने-माने टिप्स्टर Billbil-Kun ने यह दावा किया है कि, सीरीज 25 फरवरी को मार्केट में पेश हो जाएगी।

लॉन्च डेट को कहीं न कहीं इसलिए भी सटीक माना जा रहा है क्योंकि, Billbil-Kun को सटीक लॉन्च डेट टिप करने के लिए जाना जाता है। टिप्स्टर ने यह भी जानकारी दी है कि, यूरोप में Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन मॉडल्स की सेल 11 मार्च से शुरू होगी। सेल में एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा टिप्स्टर @smasithick ने भी दावा किया है कि सीरीज का लॉन्च 25 फरवरी को होगा।

तीन मॉडल होंगे शामिल

Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च डेट को लेकर इससे पहले भी कई बार दावे हो चुके हैं। टिप्स्टर Evan Blass ने भी इसी लॉन्च डेट को लेकर दावा किया है। इसका मतलब यह है कि, इस फोन को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S26

जानकारी के अनुसार, इस सीरीज में तीन मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जिनमें Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra को शामिल किया गया है।

Exynos 2600 चिप की होगी पावर

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, इस नई सीरीज में कंपनी लेटेस्ट चिपसेट Exynos 2600 का प्रयोग कर सकती है।हैरानी की बात यह है कि, यह ब्रांड का अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट बताया जा रहा है जो परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल तक पहुंचा देगा। हालांकि कुछ चुनिंदा मार्केट्स में ही इस चिप के साथ फोन मौजूद होगा।

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकतर देशों में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ इस मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ ही, इस स्मार्टफोन मॉडल्स में धांसू AI फीचर्स भी देखने को मिलेगा। हालांकि, दुनियाभर में मैमोरी चिप की थोड़ी शॉर्टेज है, इसलिए इस बार स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

लेखक की राय

Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर सामने आई लीक जानकारियां काफी मजबूत और भरोसेमंद लगती हैं, खासकर जब कई टिप्स्टर्स एक ही लॉन्च डेट पर सहमत नजर आ रहे हैं। Exynos 2600 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसे पावरफुल चिपसेट इस सीरीज को परफॉर्मेंस के मामले में काफी आगे ले जा सकते हैं। AI फीचर्स का इंटीग्रेशन इस बार Samsung के फ्लैगशिप अनुभव को और बेहतर बना सकता है। हालांकि, मेमोरी चिप की कमी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी फैंस के लिए थोड़ी निराशाजनक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment