पोको ने हाल ही में अपना एक शानदार स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया था। जिसे कंपनी ने POCO M8 5G के नाम से लॉन्च किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज से भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री स्टार्ट हो चुकी है। इस नए वाले हैंडसेट में पिछले साल के POCO M7 5G के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं।
जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। हालांकि इस बार इसकी कीमत में भी थोड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। जिससे यह M सीरीज का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन भी बन गया है। तो चलिए पहले जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स…
POCO M8 5G की सेल शुरू
POCO M8 5G की सेल आज दोपहर 12:00 बजे से Flipkart वेबसाइट पर शुरू हो गया है। वहीं, भारत में POCO M8 5G की कीमत बेस 6GB/128GB वैरिएंट के लिए 18,999 रुपये से स्टार्ट होता है। जबकि 8GB/128GB और 8GB/256GB वैरिएंट की कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 21,999 तय की गई है।
हालांकि कंपनी फोन पर 12 घंटे के एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के अनुसार, POCO M8 5G के बेस वैरिएंट को यूजर 15,999 रुपये खरीद सकते हैं। जबकि, 8GB/128GB वेरिएंट को 16,999 रुपये और टॉप-एंड वैरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदने अवसर मिल रहा है।
| वैरिएंट | लॉन्च कीमत | एक्सक्लूसिव ऑफर कीमत | बैंक ऑफर |
|---|---|---|---|
| 6GB + 128GB | ₹18,999 | ₹15,999 | ICICI / HDFC / SBI कार्ड पर ₹2,000 डिस्काउंट + ₹1,000 लॉन्च बेनिफिट |
| 8GB + 128GB | ₹19,999 | ₹16,999 | ICICI / HDFC / SBI कार्ड पर ₹2,000 डिस्काउंट + ₹1,000 लॉन्च बेनिफिट |
| 8GB + 256GB | ₹21,999 | ₹18,999 | ICICI / HDFC / SBI कार्ड पर ₹2,000 डिस्काउंट + ₹1,000 लॉन्च बेनिफिट |
हालांकि इस प्राइस में बैंक ऑफर भी जोड़ा गया है जहां ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 का लॉन्च बेनिफिट दिया गया है। खास बात यह है कि, इस डिवाइस को आप तीन कलर कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर शेड्स में खरीद सकते हैं।
POCO M8 5G के स्पेसिफिकेशन्स
बात करें,स्पेसिफिकेशन्स की तो, पोको के इस डिवाइस में आपको 6.77-इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। वहीं, ये डिवाइस 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Wet Touch 2.0 भी ऑफर करता है। फोन में IP65 और IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल रही है।

बता दें कि, इस डिवाइस को और भी तगड़ा बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ ही इस फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज शामिल है। इसके अलावा, डिवाइस में 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
POCO M8 5G के कैमरा स्पेक्स
बात करें, कैमरा सेटअप की तो, इस डिवाइस में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में 20MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक का सपोर्ट भी है। वहीं, ये डिवाइस HyperOS 2.0 के साथ Android 15 पर काम कर रहा है।
लेखक की राय
POCO M8 5G फीचर्स के मामले में M सीरीज का अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनकर सामने आया है।
कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी इसे एक ऑल-राउंडर बनाते हैं।
हालांकि कीमत में हुआ इज़ाफ़ा बजट यूजर्स को थोड़ा खल सकता है।
लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ यह फोन अपनी कीमत को काफी हद तक जस्टिफाई करता है।
यह भी पढ़ें: POCO Pad M1 का जबरदस्त लीक! स्पेसिफिकेशन देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!














