Amazon Sale 2026: Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू होने वाली है, लेकिन सेल के शुरू होने से पहले डील्स से पर्दा बहुत जल्द उठने वाला है। बल्कि, Apple लवर्स के लिए इस बार की सेल बहुत ही खास होगी क्योंकि पहली बार iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है।
सेल के दौरान इन तीनों ही मॉडल्स को धमाकेदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि, अमेजन सेल के लिए बनी माइक्रोसाइट को देखने से इस बात का पता चलता है कि इन तीनों ही मॉडल्स को सेल के दौरान किस दाम में बेचा जाएगा?
iPhone 17 Pro Price in India
इस प्रो वेरिएंट के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अभी अमेजन पर 1 लाख 34 हजार 900 रुपए में बिक्री की जा रही है। लेकिन Amazon Sale 2026 शुरू होने पर ये मॉडल आप लोगों को बैंक ऑफर्स के साथ 1 लाख 25 हजार 400 रुपए में मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि, इस सेल के दौरान इस फोन पर आप 9500 रुपए की बचत आसानी से कर सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max Price in India
इस फ्लैगशिप मॉडल के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अभी सेल शुरू होने से पहले 1 लाख 49 हजार 900 रुपए में भेजा जा रहा है। लेकिन Amazon Sale 2026 के दौरान यही फोन बैंक ऑफर्स के साथ 1 लाख 40 हजार 400 रुपए में मिल जाएगा।
iPhone Air Price in India

इस पतले आईफोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल के लिए 99000 रुपए में बेचा जा रहा है, लेकिन Amazon Sale 2026 में बैंक ऑफर्स के साथ इस हैंडसेट को आप आसानी से 91249 रुपए में खरीद सकते हैं। इसका मतलब यह है कि Amazon Sale 2026 के दौरान इस फोन की खरीद पर 7751 रुपए की महाबचत मिलने वाले है।
ऐसे होगी एक्स्ट्रा बचत
बैंक ऑफर्स के साथ ही ऊपर दिए गए डिवाइस को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। हालांकि, आप इस Amazon Sale 2026 के दौरान एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। सेल के दौरान ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलने वाली है।
लेखक की राय
Amazon Great Republic Day Sale 2025 इस बार Apple यूजर्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकती है। iPhone 17 सीरीज पर मिलने वाला सीधा प्राइस कट और बैंक ऑफर्स डील को और मजबूत बनाते हैं।
एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI से प्रीमियम iPhone खरीदना पहले से आसान हो जाएगा।
अगर नया iPhone लेने की योजना है, तो यह सेल सही समय साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स














