---Advertisement---

Xiaomi 17 Max लॉन्च से पहले लीक: 8,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और Snapdragon चिपसेट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Xiaomi 18 Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Xiaomi जल्द ही अपना एक और फ्लैगशिप 5G फोन मार्केट में लॉन्च कर सकता है। जिसे कंपनी Xiaomi 17 Max के नाम से पेश करेगी। हालांकि, इस डिवाइस को Xiaomi 17 सीरीज के पांचवें डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि Xiaomi ने अभी तक कोई नया डिवाइस लॉन्च करने की कोई घोषित नहीं की है, लेकिन एक नए लीक से आने वाले स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी ऐलान हुआ है।

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Xiaomi 17 Max में Xiaomi 17 सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। जो इसे और भी ज्यादा बेहतरीन बनाता है। इसके अलावा डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।

Xiaomi 17 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने यह जानकारी दी है कि, Xiaomi के इस नए डिवाइस में यूजर्स को 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसी के साथ ही इस फोन में 100W का वायर्ड और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। अगर रिपोर्ट्स सही साबित हो जाती हैं तो ये डिवाइस Xiaomi 17 सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन जाएगा।

फीचरडिटेल्स
स्मार्टफोन नामXiaomi 17 Max
जानकारी का स्रोतWeibo टिपस्टर Digital Chat Station
बैटरी क्षमता8,000mAh (लीक)
वायर्ड चार्जिंग100W फास्ट चार्जिंग
वायरलेस चार्जिंग50W वायरलेस चार्जिंग
सीरीज में खासियतXiaomi 17 सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 (संभावित)
डिस्प्ले डिजाइनचारों किनारों पर पतले, सिमेट्रिकल बेजल
रियर कैमरा डिजाइनXiaomi 17 स्टैंडर्ड मॉडल जैसा
कैमरा स्पेशल फीचरपेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (संभावित)

रिपोर्ट्स से ये भी जानकारी मिली है कि, Xiaomi 17 Max में अन्य Xiaomi 17 डिवाइस की तरह ही यूजर्स को लेटेस्ट वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, इस हैंडसेट के डिस्प्ले के चारों किनारों पर पतले, सिमेट्रिकल बेजल दिया जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi 17 Max का रियर कैमरा डिजाइन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल जैसा हो सकता है। नए डिवाइस में कंपनी खास पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ऑफर कर सकती है।

Xiaomi 17 Max

Xiaomi 17 Max कब तक होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Max इस साल की पहली तिमाही में Xiaomi 17 सीरीज के पांचवें डिवाइस के तौर पर मार्केट में पेश हो सकता है। देखा जाए तो, अभी इस लाइनअप में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra मॉडल को शामिल किया गया है।

लेखक की राय

Xiaomi 17 Max बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।
8,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे पावर यूजर्स के लिए खास बनाती है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ यह फोन हाई-एंड परफॉर्मेंस का दम दिखा सकता है।
अगर लीक सही रहे, तो यह Xiaomi 17 सीरीज का सबसे आकर्षक डिवाइस साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment