---Advertisement---

अब तक का सबसे सस्ता iPhone 15! 48MP कैमरा वाला फोन ₹14,500 तक सस्ता, ऑफर सीमित समय के लिए

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone 17

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iPhone 15 को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। Apple के iPhone की यह सबसे पॉपुलर सीरीज रही है जिसका स्टैंडर्ड मॉडल अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को अब तक की सबसे कम कीमत के साथ पाने का सुनहरा मौका है।

सेल ऑफर के तहत इस फोन पर 12 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। साथ ही बैंक ऑफर लगाते हैं तो इस फोन पर मिलने वाली छूट बहुत बढ़ जाती है। Vijay Sales ने इस फोन को तगड़े ऑफर के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं iPhone 15 पर मिलने वाले बेस्ट डिस्काउंट ऑफर के डिटेल्स।

iPhone 15 discount best offer

जी हां आप सही सुन रहे हैं, iPhone 15 पर भारी छूट मिल रहा है। हालांकि, इस फोन को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि, ये ऑफर और कहीं नहीं, केवल Vijay Sales पर मिल रहा है। खास बात यह है कि, 128 जीबी वाले स्टैंडर्ड वेरिएंट को सीधे आप 12% डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है।

iPhone 15 खासतौर पर 59,900 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन इस फोन को अब 52,990 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती है।

विवरणजानकारी
फोन का नामApple iPhone 15
लॉन्चसितंबर 2023
स्टोरेज वेरिएंट128GB
ऑफिशियल लिस्टिंग प्राइस₹59,900
स्टोर का नामVijay Sales
फ्लैट डिस्काउंट12%
डिस्काउंट के बाद कीमत₹52,990
सीधा प्राइस कट₹7,000
बैंक ऑफरAmerican Express कार्ड (EMI पर)
एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट₹7,500 तक
प्रभावी कीमत₹45,400
कुल बचत₹14,500 तक

iPhone 15 पर यह डिस्काउंट ऑफर आपको और भी सस्ते में फोन खरीदने का मौका देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, रिटेल स्टोर ने यहां पर बैंक ऑफर का लाभ भी दिया है। अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर फोन को खरीदते हैं तो आप 7500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 45,400 रुपये हो जाएगी। देखा जाए तो, कुल मिलाकर इस फोन पर 14,500 रुपये तक की छूट देखने को मिल सकती है।

iPhone 15 Specifications

iPhone 15 में यूजर्स को 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं, इस फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz का दिया गया है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। खास बात यह है कि, इस फोन में A16 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं, इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग भी दी गई है।

iPhone 15
फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.1 इंच Super Retina XDR OLED
रिफ्रेश रेट60Hz
पीक ब्राइटनेस2000 निट्स
प्रोसेसरApple A16 Bionic
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 18
वाटर/डस्ट रेजिस्टेंसIP68
रियर कैमरा48MP वाइड + 12MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा12MP TrueDepth
वीडियो कॉलिंगसपोर्टेड
नेटवर्क5G
कनेक्टिविटीWi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC
पोर्टUSB Type-C
सेंसरAmbient Light, Accelerometer, Gyroscope, Proximity
अन्य सेंसरBarometer, Compass / Magnetometer

बात करें कैमरा सेटअप की तो, iPhone 15 के रियर में यूजर्स को 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बात करें, कनेक्टिविटी ऑप्शंस की तो इस फोन में भी आपको 5जी, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और कनेक्टिविटी पोर्ट इत्यादि शामिल किया गया है। इस फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर शामिल है।

लेखक की राय

iPhone 15 इस समय अपनी अब तक की सबसे आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है, जो Apple यूजर्स के लिए बड़ा मौका है।
Vijay Sales का सीधा डिस्काउंट और बैंक ऑफर इसे और भी वैल्यू-फॉर-मनी बना देता है।
A16 बायोनिक चिप और दमदार कैमरा इसे आज भी एक मजबूत फ्लैगशिप बनाते हैं।
अगर आप प्रीमियम iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील नजरअंदाज करने लायक नहीं है

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26: क्या सैमसंग के तीन पतले और हल्के 5G फोन iPhone 17 Series से भी होंगे ज्यादा स्लिम?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment