---Advertisement---

Motorola Signature जल्द होगा भारत में लॉन्च; लॉन्च डेट, कैमरा और कीमत को लेकर खुलासा

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Motorola Signature

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Motorola Signature Launching Soon News: मोटोरोला सिग्नेचर को इस महीने की शुरुआत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) में लॉन्च किया गया था, जो कंपनी की नई लाइनअप का पहला फोन है। बता दें कि, फिलहाल में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस हैंडसेट के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट को लाइव किया गया है। जिससे देश में इसके जल्द लॉन्च होने की बात कन्फर्म हो गई है।

अब Motorola Signature की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर ऑनलाइन कुछ लीक भी सामने आ गई है। इससे ये भी संभावना जताई जा रही है कि, यह इस महीने के आखिर तक भारत में आ सकता है। मोटोरोला ने यह भी बताया है कि यह फोन भारत में दो पैंटोन-बेस्ड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एक रेक्टेंगुलर साइज के कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी होगा।

भारत में कब लॉन्च हो सकता है Motorola Signature- जानें

X पर एक पोस्ट में, टिपस्टर संजू चौधरी ने अपकमिंग Motorola Signature की डिटेल्स लीक कर दी है। जिसमें यह वादा किया गया है कि इसे 23 जनवरी को भारत में मार्केट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा लीक करने वाले का दावा है कि 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए स्मार्टफोन की कीमत 84,999 रुपये होगी।

भारत में आमतौर पर फोन की बॉक्स कीमत रिटेल प्राइस से ज्यादा होती है इसलिए Motorola Signature की सेल कीमत लीक हुई कीमत से कम देखने को मिल सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों को कन्फर्म नहीं किया है इसलिए इस जानकारी को पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता है।

Motorola Signature के कलर ऑप्शन्स, कैमरा के बारे में कुछ जानकारी

भारत में Motorola Signature के लिए फ्लिपकार्ट पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च होने के तुरंत बाद यह यह घोषणा की गई थी। इससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जल्द अवेलिबिलिटी कन्फर्म हो गई है। इसे पैंटोन के जरिए चुने गए दो कलर ऑप्शन्स, मार्टिनी ऑलिव और कार्बन में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम कैपिसिटी दिलाएगा।

Motorola Signature

जबकि, हैंडसेट में पीछे की ओर यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा मिल जाएगा। हैंड सेल्फी कैमरे के लिए हैंडसेट के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले कटआउट भी दिया गया है। वहीं, भारत में Motorola Signature एल्युमिनियम फ्रेम के साथ नजर आएगा। बात करें डायमेंशन कि तो, इसकी मोटाई 6.99 मिमी और वजन लगभग 186 ग्राम है। चिपसेट और बैटरी कैपिसिटी सहित और डिटेल आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है।

मोटोरोला सिग्नेचर का ग्लोबल लॉन्च 7 जनवरी को हुआ

जैसा कि पहले बताया गया है कि, मोटोरोला सिग्नेचर को 7 जनवरी को कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 899.99 यूरो (लगभग 82,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हेलो यूआई के साथ आता है।

जिसमें यूजर्स को 6.8 इंच का सुपर एचडी एलटीपीओ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 165Hz तक रिफ्रेश रेट, 450 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलता है। वहीं, इस फोन में 5200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगी है जो 90वॉट वायर्ड और 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

लेखक की राय

Motorola Signature प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ कंपनी का सबसे खास फ्लैगशिप साबित हो सकता है।
पैंटोन कलर ऑप्शन, दमदार कैमरा और अल्ट्रा-स्लिम बॉडी इसे अलग पहचान देते हैं।
लीक हुई कीमत इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखती है, लेकिन फीचर्स उस कीमत को जस्टिफाई करते हैं।
अगर भारत में यह फोन इसी महीने लॉन्च होता है, तो यह फ्लैगशिप मार्केट में अच्छी टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment