---Advertisement---

Redmi Turbo 5 Max लॉन्च से पहले लीक: 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन का धमाका

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi Turbo 5 Max

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Redmi बहुत जल्द मार्केट में अपना शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जिसका नाम Redmi Turbo 5 Max होने वाला है। हालांकि, देखने को यह भी मिला है कि, कंपनी इस फोन के लगातार कई टीजर जारी कर दिया है। लेकिन अभी तक लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, टीजर्स में फोन का डिजाइन और बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हो गया है। तो आइए जानते हैं, इस डिवाइस के बारे में विस्तार से…

Redmi Turbo 5 Max का कैसा है डिजाइन?

देखा जाए तो, टीजर इमेज से यह जानकारी मिली है कि, Redmi Turbo 5 Max में बड़ा OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। हालांकि, इस फोन के चारों तरफ स्लिम बेजल्स और राउंडेड एजेस देखने को मिल सकता है। वहीं, फोन का फ्रंट काफी प्रीमियम लुक में नज़र आएगा। जबकि बैक पैनल पर वर्टिकल ड्यूल-कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा। जो इसके पिछले जेनरेशन जैसा ही देखने को मिल रहा है। वहीं, इस फोन का ओवरऑल डिजाइन ज्यादा अगल नहीं है, लेकिन फिनिश और रिफाइनमेंट पहले से ज्यादा बेहतर दिखाई दे रहा है।

मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी भी

रेडमी ने एक पोस्ट के जरिए इस बात पर मुहर लगा दी है कि, इस डिवाइस में 9000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ही इस डिवाइस में फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगा। लेकिन अभी इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल अपने ज़बान पर चुप्पी लगा ली है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में 100W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगाn हालांकि, रिपोर्ट्स में ये नहीं बताया गया है कि फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा या नहीं।

Dimensity 9500s चिपसेट देगा दमदार परफॉर्मेंस

Redmi Turbo 5 Max

परफॉर्मेंस के मामले में भी रेडमी का ये फोन काफी शानदार होने वाला है। जी हां, जहां डिवाइस में नया Dimensity 9500s प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वहीं, इस फोन को AnTuTu बेंचमार्क पर 3.29 मिलियन का शानदार स्कोर मिला है। इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फोन में 16GB RAM और Android 16 देखने को मिलेगा।

Redmi Turbo 5 Max के कैमरा स्पेक्स

कंपनी ने अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें पिछले मॉडल की तरह 50MP + 8MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

लेखक की राय

Redmi Turbo 5 Max को देखकर लगता है कि कंपनी इस बार बैटरी और परफॉर्मेंस पर खास फोकस कर रही है। 9000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 9500s प्रोसेसर इसे पावर यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बना सकते हैं। डिजाइन भले ही बहुत अलग न हो, लेकिन प्रीमियम फिनिश इसे आकर्षक बनाती है। अगर कीमत संतुलित रखी गई, तो यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Google ने लॉन्च किया Gemini 3 Flash, जानिए क्यों खास है यह नया AI मॉडल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment