Realme P4 Power 5G: रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G की लॉन्च डेट पर मुहर लगा दी है। वहीं, यह फोन 29 जनवरी दोपहर 12 बजे भारत में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, इसमें 10,001mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है, जो इसे लगभग पावर बैंक जैसा बना देती है।
कंपनी का यह भी दावा है कि यह Realme P4 Power 5G सिंगल चार्ज पर 1.5 दिन तक आराम से चल सकता है। इसके अलावा नॉर्मल इस्तेमाल में 3-4 दिन तक भी चल सकता है। दमदार बैटरी के साथ इसमें प्रीमियम डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर भी मिलेगा।
फोन नहीं, पावर स्टेशन
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 10,001mAh बैटरी है, जो भारत में किसी कमर्शियल स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। बता दें कि, Realme इसे mAAAAAhsive बैटरी कह रहा है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में चार्ज की समस्या को खत्म कर देती है।
हालांकि, इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन ट्रैवल, गेमिंग और हैवी यूज के लिए खास तौर पर बनाया गया है। खास बात यह है कि, ये फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता है।
144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले का दम
फोन में 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। हालांकि, यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद बना देता है।
वहीं, कर्व्ड डिजाइन इसे काफी प्रीमियम लुक भी देता है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिल जाता है। ब्राइटनेस और कलर आउटपुट को ध्यान में रखते हुए Realme P4 Power 5G फोन वीडियो देखने वालों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
Dimensity 7400 Ultra और AI फीचर्स
Realme P4 Power 5G में तगड़ा प्रोसेसर दिया गया है। जो कि, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। जिसे HyperVision+ AI चिप के साथ जोड़ा गया है। यानी कि, इस फोन में यूजर्स को परफॉर्मेंस के साथ-साथ AI बेस्ड स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिल जाएगा।

वहीं, डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में यह चिपसेट बैलेंस परफॉर्मेंस देने का वादा भी करता है। सूचना के अनुसार, यह फोन Realme UI 7.0 के साथ मार्केट में पेश हो सकता है, जो Android 16 पर आधारित होगा, और कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कह रही है।
कैमरा, डिजाइन और संभावित कीमत
बात करें कैमरा सेटअप की तो, इस फोन में आपको 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिल जाएगा। जबकि, इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए काफी शानदार है।
बात करें, डिजाइन की तो यह फोन Realme GT सीरीज से मिलता-जुलता है और TransSilver, TransOrange और TransBlue जैसे कलर ऑप्शन भी आपको मिल जाएगा। लीक के अनुसार, इसकी कीमत 37,999 रुपये बताई जा रही है, लेकिन, इस फोन की असली कीमत इससे कम देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगर इस फोन की कीमत 30,000 रुपये के आसपास होती है तो यह फोन बैटरी-लवर्स के लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है।
लेखक की राय
Realme P4 Power 5G उन यूजर्स के लिए बना है जो बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं। 10,001mAh की विशाल बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले इसे अलग पहचान देते हैं। Dimensity 7400 Ultra रोजमर्रा और गेमिंग दोनों में संतुलित परफॉर्मेंस देगा। अगर कीमत 30 हजार के आसपास रहती है, तो यह फोन बैटरी और फीचर्स के मामले में सेगमेंट का गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स














